Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गाजीपुर में निवेश मित्र पोर्टल पर लंबित मामले, CDO नाराज:कॉमन एप्लीकेशन के माध्यम से समय-सीमा में निस्तारण के दिए निर्देश

    1 hour ago

    1

    0

    गाजीपुर के राइफल क्लब में सोमवार शाम मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) संतोष कुमार वैश्य की अध्यक्षता में जिला उद्योग बंधु एवं मेमोरेंडम ऑफ अंडरस्टैंडिंग (एमओयू) क्रियान्वयन की समीक्षा बैठक हुई। इस दौरान निवेश से जुड़े कार्यों की समीक्षा करते हुए निवेश मित्र पोर्टल पर विभिन्न विभागों के कई मामले लंबित पाए गए। जिस पर सीडीओ ने नाराजगी व्यक्त की। सीडीओ संतोष कुमार वैश्य ने स्पष्ट निर्देश दिए कि उद्यमियों को मिलने वाली अनुमतियां, अनापत्ति प्रमाणपत्र, पंजीकरण और लाइसेंस सिंगल विंडो सिस्टम के तहत कॉमन एप्लीकेशन के माध्यम से ऑनलाइन और निर्धारित समय-सीमा के भीतर जारी किए जाए। उन्होंने सभी लंबित मामलों का जल्द निस्तारण सुनिश्चित करने को कहा। समीक्षा में सामने आया कि फरवरी 2026 के बाद भी निवेश मित्र पोर्टल पर कई विभागों के मामले लंबित हैं। इनमें श्रम विभाग का 1, उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के 5, सूक्ष्म लघु एवं मध्यम उद्यम (एमएसएमई) विभाग के 4, कृषि विभाग के 20, रजिस्ट्रार फर्म सोसाइटीज एंड चिट्स का 1, अग्निशमन विभाग का 1, राजस्व विभाग के 17, उत्तर प्रदेश पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड (यूपीपीसीएल) के 3 और बाट-माप विभाग का 1 मामला शामिल है। सीडीओ ने सभी विभागों को निर्धारित समय-सीमा के भीतर सभी प्रकरणों का अनिवार्य रूप से निस्तारण करने की कड़ी चेतावनी दी। बैठक में यह भी पता चला कि उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड का एक मामला समय-सीमा पार होने के बाद भी लंबित है। इस पर संबंधित क्षेत्रीय अधिकारी को दो दिन के भीतर मामला निपटाने का निर्देश दिया गया। इसके अतिरिक्त, ब्राई प्लास्ट, मुगलानीचक के उद्यमी वशिष्ट सिंह यादव ने बिजली बिल में लगभग 1 लाख 93 हजार 775 रुपये का गलत बकाया और सरचार्ज लगाए जाने की शिकायत की। सीडीओ ने इस मामले की जांच के लिए इसे अधीक्षण अभियंता, विद्युत वितरण मंडल गाजीपुर को भेजने और रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। बैठक में शहर के व्यापारियों द्वारा उठाई गई सीवर लाइन के लिए खोदी गई सड़कों की मरम्मत का मुद्दा भी चर्चा का विषय रहा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मंगेतर के थप्पड़ से आहत युवती ने की आत्महत्या:बिजनौर में सरेराह अपमानित होने के बाद जहर खाकर दी जान
    Next Article
    प्रेम विवाह से नाराज लड़की पक्ष का हमला:मेरठ में ससुराल में घुसकर मारपीट, तीन घायल

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment