Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गाजीपुर में पुलिस-बदमाश की मुठभेड़:कुख्यात अपराधी मुख्तार खान के पैर में लगी गोली, तमंचे के साथ गिरफ्तार

    1 day ago

    1

    0

    गाजीपुर में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत नंदगंज थाना पुलिस और एक आरोपी के बीच सोमवार को मुठभेड़ हो गई। पुलिस के अनुसार, फायरिंग कर भागने की कोशिश करने वाले कुख्यात अपराधी मुख्तार खान के पैर में जवाबी कार्रवाई के दौरान गोली लगी। घायल आरोपी को गिरफ्तार कर इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा गया। पुलिस क्षेत्राधिकारी भुड़कुड़ा शुभम वर्मा ने बताया कि थानाध्यक्ष अतुल कुमार मिश्र पुलिस टीम के साथ क्षेत्र में गश्त और वाहन चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि मुख्तार खान रेवसा कट से धामूपुर-धरवां मार्ग की ओर आने वाला है। सूचना के आधार पर पुलिस ने घेराबंदी की। पुलिस का आरोप है कि खुद को घिरा देख आरोपी ने जान से मारने की नीयत से पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में पैर में लगी गोली पुलिस के मुताबिक, आत्मरक्षा में की गई जवाबी फायरिंग में मुख्तार खान के बाएं पैर में गोली लगी। घायल होने के बाद उसे मौके से गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने प्राथमिक कार्रवाई के बाद उसे उपचार के लिए जिला चिकित्सालय भेज दिया। तमंचा और कारतूस बरामद गिरफ्तार आरोपी की पहचान नोनहरा थाना क्षेत्र के नोनहरा गांव निवासी 39 वर्षीय मुख्तार खान पुत्र भोलू खान के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके कब्जे से एक अवैध .315 बोर देशी तमंचा, एक जिंदा कारतूस और एक खोखा कारतूस बरामद करने का दावा किया है। आधा दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज पुलिस के अनुसार, मुख्तार खान के खिलाफ जिले के विभिन्न थानों में गोवध निवारण अधिनियम, पशु क्रूरता अधिनियम, गैंगस्टर एक्ट, चोरी, आर्म्स एक्ट और दहेज हत्या समेत विभिन्न धाराओं में आधा दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज हैं। आर्म्स एक्ट समेत विभिन्न धाराओं में केस दर्ज पुलिस ने बरामदगी और मुठभेड़ के आधार पर नंदगंज थाने में बीएनएस की धारा 109(1) और 3/25 आर्म्स एक्ट सहित अन्य प्रासंगिक धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    हाथरस में बाइक से गिरकर महिला की मौत:पति और बच्चों के साथ मायके जा रही थी, अस्पताल में तोड़ा दम
    Next Article
    बिजनौर में सगे भाई की हत्या का आरोपी गिरफ्तार:बच्चों के विवाद में पत्नी से अभद्रता के बाद दिया था वारदात को अंजाम

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment