Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गाजीपुर में पुलिस-गोतस्कर मुठभेड़:ट्रक रोकने पर तस्करों ने की फायरिंग, एक के पैर में लगी गोली

    14 hours ago

    1

    0

    गाजीपुर जिले के मरदह थाना क्षेत्र में रविवार सुबह पुलिस और गो-तस्करों के बीच मुठभेड़ हो गई। पुलिस की जवाबी फायरिंग में एक शातिर गो-तस्कर के पैर में गोली लगी। घायल तस्कर को इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर किया गया है, जहां पुलिस अभिरक्षा में उसका उपचार चल रहा है। देखिए 3 तस्वीरें… पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक ट्रक में दर्जन भर से अधिक गोवंशों को क्रूरतापूर्वक लादकर पूर्वांचल एक्सप्रेसवे के रास्ते तस्करी के लिए ले जाया जा रहा है। सूचना मिलते ही मरदह पुलिस ने हैदरगंज रायपुर गांव के पास, हैदरगंज लाला का पूरा के समीप एक्सप्रेसवे की सर्विस लेन के किनारे घेराबंदी कर दी। ट्रक रोकने पर तस्करों ने की फायरिंग रविवार सुबह जैसे ही मवेशियों से लदा ट्रक मौके पर पहुंचा, पुलिस टीम ने उसे रोकने का प्रयास किया। पुलिस के अनुसार, खुद को घिरा देख तस्करों ने आत्मसमर्पण करने के बजाय पुलिस टीम पर जानलेवा फायरिंग शुरू कर दी। इसके बाद पुलिसकर्मियों ने आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की। पुलिस की ओर से हुई फायरिंग में एक गोली मुख्य तस्कर के पैर में लगी, जिससे वह घायल होकर मौके पर गिर गया। पुलिस ने उसे तत्काल हिरासत में ले लिया। घायल तस्कर की पहचान पकड़े गए घायल तस्कर की पहचान 30 वर्षीय जावेद आलम पुत्र नियाज अहमद, निवासी ग्राम पारा, थाना सरायमीर, जिला आजमगढ़ के रूप में हुई है। मुठभेड़ के बाद पुलिस उसे मरदह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) ले गई। वहां डॉक्टरों ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए गाजीपुर जिला अस्पताल रेफर कर दिया। ट्रक और गोवंश बरामद पुलिस ने मौके से पशुओं से लदा ट्रक भी बरामद किया है। बरामद गोवंशों को सुरक्षित स्थान पर भेजने की कार्रवाई की जा रही है। मरदह थाना प्रभारी पवन कुमार उपाध्याय ने बताया कि अभियुक्त के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस मामले की जांच कर रही है कि इस तस्करी गिरोह में और कौन-कौन लोग शामिल हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गोरखपुर से बाबा धाम की यात्रा होगी आसान:28 जुलाई से देवघर के लिए चलेगी स्पेशल ट्रेन, जानें शेड्यूल
    Next Article
    अमेठी पुलिस ने दो अंतरराज्यीय चोरों को पकड़ा:चोरी का ट्रैक्टर और दो ट्रॉली बरामद, कई वारदातें कबूलीं

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment