Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गोरखपुर से बाबा धाम की यात्रा होगी आसान:28 जुलाई से देवघर के लिए चलेगी स्पेशल ट्रेन, जानें शेड्यूल

    14 hours ago

    1

    0

    गोरखपुर से सावन मेले में बाबा बैद्यनाथ धाम जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए अच्छी खबर है। पूर्वोत्तर रेलवे ने बढ़नी-देवघर मेला स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला किया है। यह स्पेशल ट्रेन कप्तानगंज-थावे रेलमार्ग के रास्ते 28 जुलाई से 30 अगस्त तक रोजाना चलेगी और कुल 33 ट्रिप लगाएगी। सबसे बड़ी बात यह है कि यह ट्रेन गोरखपुर होकर गुजरेगी, जिससे यात्रियों को देवघर जाने के लिए बेहतर और सीधी कनेक्टिविटी मिलेगी। गोरखपुर होकर मिलेगा सीधा कनेक्शन रेलवे के शेड्यूल के मुताबिक ट्रेन दोपहर 3:20 बजे बढ़नी से रवाना होगी और शोहरतगढ़, सिद्धार्थनगर, आनंदनगर होते हुए गोरखपुर पहुंचेगी। इसके बाद शाम 6:45 बजे कप्तानगंज से आगे रामकोला, पडरौना, तमकुही रोड, थावे, गोपालगंज, छपरा, सोनपुर, बरौनी, सुल्तानगंज और बांका के रास्ते अगले दिन दोपहर 1 बजे देवघर पहुंचेगी। इससे गोरखपुर के श्रद्धालुओं को बार-बार ट्रेन बदलने की परेशानी नहीं होगी। वापसी में भी रोज मिलेगी सुविधा देवघर से यह मेला स्पेशल ट्रेन रोज शाम 6:45 बजे रवाना होगी और उसी रूट से होते हुए अगले दिन गोरखपुर पहुंचकर बढ़नी तक जाएगी। इससे सावन मेले के दौरान आने-जाने वाले यात्रियों को दोनों तरफ आसान, आरामदायक और सुविधाजनक सफर मिलेगा। रेलवे ने श्रद्धालुओं की सुविधा को देखते हुए यह फैसला लिया है। इससे बाबा बैद्यनाथ धाम जाने वाले हजारों यात्रियों का सफर पहले से ज्यादा आसान और सुविधाजनक हो जाएगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कानपुर सेंट्रल स्टेशन पर किन्नरों की जबरन वसूली:यात्रियों को गाली और धमकी दी, RPF ने 9 को गिरफ्तार किया
    Next Article
    गाजीपुर में पुलिस-गोतस्कर मुठभेड़:ट्रक रोकने पर तस्करों ने की फायरिंग, एक के पैर में लगी गोली

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment