Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गाजीपुर में सपा ने कांशीराम जयंती मनाई:नेता प्रतिपक्ष लाल बिहारी यादव ने मोदी सरकार पर साधा निशाना

    11 hours ago

    1

    0

    गाजीपुर के सरजू पांडे पार्क में रविवार को समाजवादी पार्टी (सपा) ने बहुजन आंदोलन के प्रणेता कांशीराम की 92वीं जयंती मनाई। इस अवसर पर आयोजित पीडीए (पिछड़ा-दलित-अल्पसंख्यक) समारोह में नेता प्रतिपक्ष लाल बिहारी यादव ने केंद्र सरकार की नीतियों पर निशाना साधते हुए गैस की बढ़ती कीमतों पर चिंता व्यक्त की। कार्यक्रम में नेता प्रतिपक्ष लाल बिहारी यादव, सदर विधायक जै किशन साहू, मोहम्मदाबाद विधायक सोहेब अंसारी (मन्नू), सपा जिलाध्यक्ष गोपाल यादव और पूर्व मंत्री सैय्यदा शादाब फातिमा सहित बड़ी संख्या में सपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। सभी ने कांशीराम के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी और उनके सामाजिक न्याय के विचारों को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया। दैनिक भास्कर से बातचीत में लाल बिहारी यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता जननायक कांशीराम की जयंती पूरे सम्मान के साथ मना रहे हैं। उन्होंने कांशीराम को केवल किसी एक दल का नेता नहीं, बल्कि सामाजिक परिवर्तन का प्रतीक बताया। बसपा द्वारा भी जयंती मनाने के सवाल पर उन्होंने कहा कि कांशीराम बसपा के संस्थापक थे, इसलिए उनका जयंती मनाना स्वाभाविक है, लेकिन ऐसे महापुरुष को हर समाज और हर दल को याद करना चाहिए। घरेलू गैस की बढ़ती कीमतों के मुद्दे पर लाल बिहारी यादव ने केंद्र सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियों की आलोचना की। उन्होंने कहा कि देश की जनता महंगाई से परेशान है और गैस की कीमतें लगातार बढ़ रही हैं। सरकार को इस गंभीर विषय पर विचार करना चाहिए। वहीं, यूपीएसआई भर्ती परीक्षा के प्रश्नपत्र में एक विकल्प में "पंडित" शब्द के इस्तेमाल के संबंध में पूछे जाने पर उन्होंने बताया कि उन्हें फिलहाल इस मामले की जानकारी नहीं है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कांग्रेस कार्यालय में मनाई गई कांशीराम जयंती:महानगर अध्यक्ष-सामाजिक न्याय और वंचित वर्गों के अधिकारों के लिए अपना पूरा जीवन समर्पित
    Next Article
    बाइक से उछल कर 5 फीट दूर गिरे दंपती:पत्नी की मौत, पति गंभीर घायल; हाथरस के सिकंदराराऊ में हुआ हादसा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment