Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कांग्रेस कार्यालय में मनाई गई कांशीराम जयंती:महानगर अध्यक्ष-सामाजिक न्याय और वंचित वर्गों के अधिकारों के लिए अपना पूरा जीवन समर्पित

    10 hours ago

    1

    0

    अयोध्या शहर स्थित कांग्रेस कार्यालय भवन में रविवार को कांशीराम की जयंती श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। इस अवसर पर नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। साथ ही एक गोष्ठी आयोजित कर उनके सामाजिक संघर्ष, विचारधारा और समाज में उनके योगदान पर विस्तार से चर्चा की गई। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। सामाजिक न्याय के लिए जीवनभर संघर्ष: सुनील गौतम गोष्ठी की अध्यक्षता अनुसूचित जाति-जनजाति प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष रामसागर रावत ने की, जबकि संचालन वरिष्ठ नेता रामभोर रावत ने किया। महानगर अध्यक्ष सुनील कृष्ण गौतम ने कहा कि कांशीराम ने सामाजिक न्याय और वंचित वर्गों के अधिकारों के लिए अपना पूरा जीवन समर्पित कर दिया। उन्होंने समाज के कमजोर वर्गों को संगठित कर उन्हें अधिकारों के प्रति जागरूक किया। उनके विचार आज भी समाज को समानता और अधिकारों की दिशा में आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हैं। वंचित वर्गों को संगठित करने का किया काम जिला अध्यक्ष रामसागर रावत ने अपने संबोधन में कहा कि कांशीराम ने समाज के कमजोर और वंचित वर्गों को संगठित कर उन्हें सम्मान और अधिकारों की लड़ाई लड़ने की ताकत दी। उन्होंने कहा कि उनके बताए रास्ते पर चलकर ही समाज में वास्तविक परिवर्तन संभव है। आज भी उनके विचार सामाजिक समानता और भाईचारे के लिए प्रासंगिक हैं। नई पीढ़ी तक पहुंचाने की जरूरत पूर्व जिला अध्यक्ष राजेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि कांशीराम का जीवन सामाजिक जागरूकता और अधिकारों की लड़ाई का प्रतीक रहा है। वहीं पूर्व जिला अध्यक्ष रामदास वर्मा ने कहा कि उन्होंने समाज में समानता, भाईचारा और सामाजिक न्याय की लड़ाई को नई दिशा दी। वक्ताओं ने कहा कि आज जरूरत है कि उनके विचारों को नई पीढ़ी तक पहुंचाया जाए। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं ने कांशीराम के विचारों को आगे बढ़ाने और उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। इस अवसर पर पीसीसी सदस्य उग्रसेन मिश्रा, प्रवीण श्रीवास्तव, राम अवध पासी, युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष रामेंद्र त्रिपाठी, रामदीन यादव, बालवीर कोरी, ब्लॉक अध्यक्ष रविंद्र कोरी, दिनेश वर्मा, राम चरित्र वर्मा, राम तीरथ, रघुनाथ प्रसाद यादव, दिनेश रावत, अनंत राम सिंह, मंसाराम यादव, धर्मेंद्र सिंह फास्टर और राजित राम कोरी सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    उन्नाव में लाखों की नकदी, जेवरात चोरी:सूने घर को चोरों ने बनाया निशाना, पुलिस जांच में जुटी
    Next Article
    गाजीपुर में सपा ने कांशीराम जयंती मनाई:नेता प्रतिपक्ष लाल बिहारी यादव ने मोदी सरकार पर साधा निशाना

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment