Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गाजीपुर में SBI ने 800 छात्राओं को बांटे सेनेटरी पैड:राजकीय महिला डिग्री कॉलेज में CSR के तहत निःशुल्क वितरण

    2 hours ago

    1

    0

    गाजीपुर में भारतीय स्टेट बैंक (SBI) की स्थानीय मुख्य शाखा ने राजकीय महिला डिग्री कॉलेज में निःशुल्क सेनेटरी पैड वितरण और जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। कॉरपोरेट सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी (CSR) फंड के तहत आयोजित इस कार्यक्रम में कॉलेज की प्रिंसिपल, बैंक के चीफ मैनेजर और स्टाफ की उपस्थिति में लगभग 800 छात्राओं को सेनेटरी पैड वितरित किए गए। इसका उद्देश्य महिलाओं के स्वास्थ्य और स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाना था। महिला डिग्री कॉलेज की प्रिंसिपल अनीता कुमारी ने इस पहल के लिए भारतीय स्टेट बैंक की स्थानीय मुख्य शाखा का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि ऐसे कार्यक्रम छात्राओं के स्वास्थ्य, स्वच्छता और आत्मविश्वास को बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। भारतीय स्टेट बैंक गाजीपुर के चीफ मैनेजर राजनारायण सिंह यादव ने बताया कि बैंक CSR फंड के तहत नियमित रूप से सामाजिक कार्यक्रम आयोजित करता रहा है। उन्होंने कहा कि इसी कड़ी में राजकीय महिला डिग्री कॉलेज की 800 छात्राओं को कॉलेज स्टाफ के सहयोग से सेनेटरी पैड वितरित कर माहवारी स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया है। उन्होंने भविष्य में भी ऐसे जनहित कार्यक्रमों को जारी रखने का आश्वासन दिया। उल्लेखनीय है कि भारतीय स्टेट बैंक अपनी CSR गतिविधियों के तहत महिला कॉलेजों और विद्यालयों में माहवारी स्वच्छता को बढ़ावा देने के लिए एक अभियान चला रहा है। इस अभियान का उद्देश्य स्वास्थ्य संबंधी जागरूकता फैलाना और विशेषकर ग्रामीण पृष्ठभूमि की छात्राओं को निःशुल्क या रियायती दरों पर सेनेटरी पैड उपलब्ध कराना है, ताकि उन्हें स्वास्थ्य के प्रति सजग और सशक्त बनाया जा सके।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कानपुर में महर्षि याज्ञवल्क्य जयंती पर ब्राह्मणों का सम्मान:कष्टभंजन हनुमत सिद्ध पीठ में हुआ भव्य आयोजन
    Next Article
    देवरिया में शिक्षक ने की आत्महत्या:सपा ने उच्चस्तरीय जांच और 1 करोड़ मुआवजे की मांग की

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment