Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    शंकराचार्य यौन शोषण मामले में हरदोई पहुंची प्रयागराज पुलिस:पीड़ित के पिता बोले- बेटे ने कभी किसी घटना का जिक्र नहीं किया, परिवार डरा हुआ है

    1 hour ago

    1

    0

    ज्योतिष पीठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती और उनके सहयोगियों पर दर्ज यौन शोषण के मामले की जांच अब हरदोई तक पहुंच गई है। रविवार देर रात प्रयागराज पुलिस की एक विशेष टीम गोपनीय तरीके से हरदोई पहुंची। टीम यहां पर परिवार के बयान दर्ज करने आई थी। वहीं इस पूरे प्रकरण में पीड़ित बताए जा रहे किशोर के पिता ने 'दैनिक भास्कर' से बातचीत में चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। पिता के अनुसार, करीब एक साल पहले उनका बेटा पड़ोस के गांव के एक व्यक्ति के साथ प्रयागराज गया था। वहां दान और दीक्षा के नाम पर बेटे का आधार कार्ड लिया गया था, लेकिन उसके बाद क्या हुआ, उन्हें इसकी कोई जानकारी नहीं है। पिता ने स्पष्ट किया कि उनके बेटे ने कभी भी उनके साथ किसी भी तरह की अनहोनी या घटना का जिक्र नहीं किया है। उन्होंने बताया कि इस समय पीड़ित का पूरा परिवार डरा और सहमा हुआ है और वे किसी से भी बात करने की स्थिति में नहीं हैं। एक ओर जहां पुलिस टीम के हरदोई आने की चर्चा है, वहीं दूसरी ओर संबंधित गांव के निवासियों का कहना है कि उनके गांव में किसी भी पुलिस टीम या जांच एजेंसी की कोई आवाजाही नहीं हुई है। ग्रामीणों ने गांव में किसी भी टीम के पहुंचने की बात से पूरी तरह इनकार किया है। मामले की संवेदनशीलता पर सीओ सिटी अंकित मिश्रा ने पुष्टि की कि प्रयागराज की पुलिस टीम रविवार रात हरदोई आई थी और रात में ही वापस लौट गई। एसपी अशोक कुमार मीणा ने बताया कि अभी यह स्पष्ट नहीं है कि टीम ने किसी के बयान लिए हैं या नहीं। उन्होंने यह भी कहा कि बच्चों की सुरक्षा सर्वोपरि है और इसके लिए समुचित व्यवस्था की जाएगी।फिलहाल, पुलिस की सक्रियता और परिजनों की चुप्पी ने इस मामले को और अधिक उलझा दिया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    फौजी तो चोर होते हैं...कहकर एयरफोर्स जवान को पीटा:कानपुर में पुलिस ने 70 थप्पड़ मारे, कान का पर्दा फटा
    Next Article
    मां यमुना का पानी समझ नाले की हो रही आरती:पानी से आ रही बदबू, यमुना में मरी पड़ी गाय; लाखों लोगों की आस्था के साथ खिलवाड़

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment