Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर का छठवां दिन:डॉ. ज्योत्सना बोलीं- कठिन परिश्रम से लक्ष्य आसान होगा

    1 hour ago

    1

    0

    महाराजगंज में जवाहरलाल नेहरू स्मारक पीजी कॉलेज की राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) की तीनों इकाइयोंसतपुड़ा, विंध्याचल और शिवालिक के संयुक्त तत्वावधान में सोनरा में सात दिवसीय विशेष शिविर का आयोजन किया गया। शिविर के छठवें दिन कई महत्वपूर्ण कार्यक्रम आयोजित हुए। पहले सत्र में शिविरार्थियों ने पिछले पांच दिनों के अपने अनुभव साझा किए। इसके बाद बालिका शिक्षा और महिला शिक्षा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से एक जागरूकता रैली निकाली गई। स्वयंसेवकों ने ग्राम सभा सोनरा के मुख्य टोला और पश्चिमी टोला की गलियों में घूमकर लोगों को शिक्षा का महत्व समझाया। रैली के दौरान बालिका शिक्षा से संबंधित नारे लगाए गए। स्वयंसेवकों ने ग्रामीण महिलाओं को हस्ताक्षर करना भी सिखाया और उन्हें पढ़ाई के लिए प्रेरित किया। इस रैली का नेतृत्व तीनों इकाइयों के कार्यक्रम अधिकारियों ने किया। शिविर के दूसरे सत्र में एक बौद्धिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें वरिष्ठ स्त्री रोग विशेषज्ञ एवं गायनी सर्जन डॉ. ज्योत्सना ओझा मिश्रा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। सिटीजन फोरम के सचिव एवं मीडिया प्रभारी डॉ. शांतिशरण मिश्र विशिष्ट अतिथि थे। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के पूजन-अर्चन के साथ हुआ। अपने संबोधन में डॉ. ज्योत्सना ओझा मिश्रा ने महिला स्वास्थ्य और स्त्री रोग से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी दी। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि जीवन में सफलता के लिए कठिन परिश्रम और सामाजिक जुड़ाव दोनों आवश्यक हैं। विशिष्ट अतिथि डॉ. शांतिशरण मिश्र ने राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने कहा कि युवा अपनी ऊर्जा का सही दिशा में उपयोग करके समाज और देश के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दे सकते हैं। कार्यक्रम में डॉ. पीयूष कुमार जायसवाल ने स्वागत भाषण दिया, जबकि डॉ. धर्मवीर ने मंच संचालन किया। अंत में डॉ. प्राची कुशवाहा ने आभार व्यक्त किया। तीसरे सत्र में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया, जिसमें स्वयंसेवकों ने बालिका शिक्षा पर आधारित एक नाटक प्रस्तुत किया। इस विशेष शिविर में बड़ी संख्या में स्वयंसेवक और स्वयंसेविकाएं उपस्थित रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    औरैया में चौराहे पर ट्रक ने बुजुर्ग को मारी टक्कर:सड़क पार करते समय हादसा, वाहन लेकर फरार हुआ चालक
    Next Article
    चकबंदी अधिकारी के खिलाफ लेखपाल संघ का प्रदर्शन:बिना साक्ष्य चकबंदी लेखपाल को निलंबित करने का आरोप, कार्रवाई की मांग

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment