Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गाजीपुर में UPSI भर्ती परीक्षा का दूसरा दिन:8160 अभ्यर्थी देंगे परीक्षा, 11 केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा

    4 hours ago

    1

    0

    गाजीपुर में उत्तर प्रदेश पुलिस उप निरीक्षक (UPSI) भर्ती परीक्षा का आज दूसरा और अंतिम दिन है। यह परीक्षा 14 और 15 मार्च को दो दिनों में दो-दो पालियों में आयोजित की जा रही है। जिले में कुल 11 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जहां दोनों दिनों को मिलाकर 16,320 अभ्यर्थी शामिल हो रहे हैं। आज, 15 मार्च को, दोनों पालियों में कुल 8,160 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। प्रशासन ने परीक्षा को निष्पक्ष और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए कड़े सुरक्षा इंतजाम किए हैं। परीक्षा केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा और निगरानी रखी जा रही है। प्रवेश के दौरान परीक्षार्थियों की सघन जांच की जा रही है, जिसमें आधार कार्ड से मिलान, आइरिस स्कैनिंग (IRIS) मशीन से बायोमेट्रिक सत्यापन और हैंड मेटल डिटेक्टर से जांच शामिल है। परीक्षा केंद्रों के भीतर और बाहर लगातार निगरानी की जा रही है ताकि किसी भी प्रकार की गड़बड़ी को रोका जा सके। जिलाधिकारी अविनाश कुमार ने सभी प्रशासनिक अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि परीक्षा के दौरान कोई लापरवाही न हो और संदिग्ध गतिविधियों पर तत्काल कार्रवाई की जाए। पुलिस प्रशासन भी पूरी तरह अलर्ट है। पुलिस अधीक्षक डॉ. ईरज राजा ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सभी अधिकारियों को सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं। सभी परीक्षा केंद्रों पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया गया है, ताकि किसी भी अफवाह, गड़बड़ी या अनुचित गतिविधि को रोका जा सके। उन्होंने स्पष्ट किया कि परीक्षा की निष्पक्षता से कोई समझौता नहीं किया जाएगा और गड़बड़ी करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    दरोगा भर्ती परीक्षा- आगरा में अभ्यर्थियों के उतरवाए जूते-मोजे:दूसरे दिन भी 28 केंद्रों पर एग्जाम, पहली शिफ्ट के लिए सुबह 8 बजे से एंट्री
    Next Article
    बलिया में गैस आपूर्ति सुचारू रखने को नोडल अधिकारी नियुक्त:जिलाधिकारी ने सभी गैस एजेंसियों पर की तैनाती, निगरानी के निर्देश

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment