Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मिनारी मस्जिद में 25वें रोजे पर तरावीह पूरी:उन्नाव में मौलाना हाफिज फखरुद्दीन को 75 हजार रुपये का नज़राना

    1 hour ago

    1

    0

    उन्नाव शहर की मिनारी मस्जिद में रमज़ान के 25वें रोज़े पर तरावीह की नमाज़ पूरी हुई। इस अवसर पर मस्जिद में एक विशेष जलसे का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में नमाज़ी और स्थानीय लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मौलाना निसार अहमद मिस्बाही ने शिरकत की। उन्होंने अपने संबोधन में रमज़ान के महीने की फज़ीलत और अहमियत पर विस्तार से प्रकाश डाला। मौलाना मिस्बाही ने कहा कि रमज़ान का महीना मुसलमानों के लिए रहमत और बरकत का है, जिसमें रोज़ा, नमाज़, तरावीह और कुरान की तिलावत के ज़रिए अल्लाह की इबादत की जाती है। उन्होंने सब्र, भाईचारे और इंसानियत का पैगाम अपनाने, ज़रूरतमंदों की मदद करने और ज़कात व सदका देने की अपील की। मस्जिद में तरावीह की नमाज़ मुकम्मल कराने वाले मौलाना हाफ़िज़ फ़खरुद्दीन को उनकी मेहनत और सेवा के लिए सम्मानित किया गया। मस्जिद कमेटी और नमाज़ियों की ओर से उन्हें 75 हज़ार रुपये का नज़राना भेंट किया गया। उपस्थित लोगों ने उनकी दीनी खिदमत की सराहना की और दुआएं दीं। स्थानीय नमाज़ियों ने भी अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि रमज़ान में तरावीह की नमाज़ और कुरान की तिलावत का विशेष महत्व है। मौलाना हाफ़िज़ फ़खरुद्दीन ने पूरे रमज़ान के दौरान नियमित रूप से तरावीह पढ़ाकर लोगों को इबादत का अवसर प्रदान किया, जिसके लिए उनका सम्मान सभी के लिए खुशी की बात है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    खागा में पक्की सड़कों का जाल बिछाया:कृष्णा पासवान बोलीं– जनता ने लगातार 4 बार विधायक बनाया, नगर पालिका बनवाऊंगी
    Next Article
    फर्रुखाबाद में SI परीक्षा, छात्रों को मिली निःशुल्क सुविधा:समाजसेवियों ने ठहरने, खाने और परिवहन की व्यवस्था की

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment