Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    खागा में पक्की सड़कों का जाल बिछाया:कृष्णा पासवान बोलीं– जनता ने लगातार 4 बार विधायक बनाया, नगर पालिका बनवाऊंगी

    1 hour ago

    1

    0

    फतेहपुर जिले की खागा विधानसभा से लगातार चार बार की भाजपा विधायक कृष्णा पासवान का कहना है कि उनके कामकाज का मूल्यांकन जनता कर चुकी है और जनता ने उन्हें 10 नहीं बल्कि 101 नंबर दिए हैं। उनका दावा है कि पिछले साल में क्षेत्र में सड़कों, पुलों और बुनियादी सुविधाओं का बड़े पैमाने पर विकास कराया गया है। खासकर बरसात के समय लोगों को होने वाली परेशानियां काफी हद तक कम हुई हैं। 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर उनको भरोसा है कि पार्टी नेतृत्व उन्हें ही टिकट देगी। दैनिक भास्कर रिपोर्टर ने विधायक कृष्णा पासवान से खास बातचीत की। पढ़िए पूरा इंटरव्यू… सवाल: पिछले 4 साल के कामकाज को लेकर खुद को 10 में से कितने नंबर देंगी? जवाब: मैं भारतीय जनता पार्टी से लगातार चौथी बार खागा विधानसभा से विधायक बनी हूं। मेरे काम को देखते हुए क्षेत्र की जनता ने मुझे 10 नहीं बल्कि 101 नंबर दिए हैं। मैंने लगातार विकास कार्य कराए हैं और जनता की सेवा ही मेरी प्राथमिकता रही है। सवाल: सबसे बड़ा काम कौन सा कराया है? जवाब: खागा विधानसभा पहले काफी पिछड़ी हुई थी। बरसात के समय लोगों को आने-जाने में बहुत परेशानी होती थी। इसलिए सबसे ज्यादा काम सड़कों और संपर्क मार्गों के निर्माण पर कराया गया। जैसे 16.2 किमी लंबी दामपुर रोड को 16.70 करोड़ से बनवाया। रक्षपालपुर–विहियांवा रोड (13 किमी, लागत 13.32 करोड़), आलमपुर गेरिया–उकाय मार्ग (5 किमी, लागत 3.74 करोड़), बसवा–रोहेतल्लापुर रोड से रायपुर मार्ग (5.4 किमी, लागत 3.76 करोड़), धाता–विजयीपुर रोड से सेलरहा मार्ग (8 किमी, लागत 9.28 करोड़), रायपुर भरसौल–गुस्वल मार्ग (6.8 किमी, लागत 7.29 करोड़) समेत कई सड़कें बनवाईं। क्षेत्र में 11 छोटे-बड़े पुल बनवाए। इनमें ससुर खदेरी नदी, यमुना सहायक नाले का निमार्ण बड़ा कार्य रहा। यही नहीं खखरेरू और धाता को नई नगर पंचायत का दर्जा दिलाया गया। हीमी में 38.50 लाख से सामुदायिक मिलन केंद्र और गोपालपुर में 65 लाख से एक अन्य केंद्र बनवाया। खासमऊ में 1.20 करोड़ से गौशाला बनवाई है। सवाल: सबसे बड़ा काम कौन सा नहीं हो पाया? जवाब: खागा कस्बे में 9 ग्राम पंचायतों को मिलाकर नगर पालिका बनाए जाने की मांग लंबे समय से की जा रही है। इसके लिए प्रदेश सरकार से लगातार प्रयास किया जा रहा है और उम्मीद है कि मेरे इस कार्यकाल में यह काम पूरा हो जाएगा। जाम में 4.16 करोड़ की लागत से कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय की स्थापना का काम भी चल रहा है, जो जल्द पूरा होगा। सवाल: क्या इस बार भी टिकट की दावेदार हैं? जवाब: मैं शुरू से भाजपा में रही हूं और आगे भी भाजपा में ही रहूंगी। चार बार विधायक बनने के बाद क्षेत्र की जनता चाहती है कि पार्टी हाईकमान मुझे ही टिकट दे, ताकि मैं आगे भी क्षेत्र की सेवा कर सकूं। सवाल: क्या आपको इस बार टिकट मिलने का भरोसा है? जवाब: टिकट को लेकर मुझे कोई शंका नहीं है। मुझे पूरा विश्वास है कि 2027 के विधानसभा चुनाव में पार्टी मुझे ही टिकट देगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कैदी आया दरोगा भर्ती परीक्षा देने:दिल्ली से पुलिस गाड़ी में लाई, लखनऊ में महिला सिपाही बच्चों को गोद में लेकर कर रहीं ड्यूटी
    Next Article
    मिनारी मस्जिद में 25वें रोजे पर तरावीह पूरी:उन्नाव में मौलाना हाफिज फखरुद्दीन को 75 हजार रुपये का नज़राना

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment