Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    देवबन्द सीट पर भाजपा से पहली पसंद बृजेश सिंह:सपा से पसंदीदा उम्मीदवार माविया अली, कांग्रेस से अथर उस्मानी

    1 hour ago

    2

    0

    सहारनपुर की देवबंद सीट पर भाजपा से विधायक एवं मंत्री कुंवर बृजेश सिंह को जनता ने पसंद नहीं किया है। भास्कर के सर्वे में 54% जनता का मत है कि इन्हें टिकट नहीं मिलना चाहिए। भाजपा में उम्मीदवार के रूप में पहली पसंद बृजेश को ही चुना गया हैं। यहां पर पार्टी के रूप में सबसे पहली पसंद भाजपा है। दूसरे नंबर पर समाजवादी पार्टी, तीसरे नंबर पर कांग्रेस और चौथे नंबर पर बसपा है। पार्टीवार देखें तो भाजपा में पहली पसंद मंत्री बृजेश सिंह हैं। उन्हें 53% लोगों ने पसंद किया है। दूसरे नंबर पर संदीप त्यागी उर्फ जुगनू हैं, इन्हें 13% लोगों ने पसंद किया है। जबकि अनिल कुमार पुंडीर को 10%, मानवीर पुंडीर को 6%, प्रियंवदा राणा को 6% और 12% अन्य उम्मीदवारों को पसंद किया है। सपा से पूर्व विधायक माविया अली को 32% लोगों ने पसंद किया है। पूर्व मंत्री स्व.राजेंद्र राणा के बेटे कार्तिकेय राणा को 30%, पूर्व विधायक मनोज चौधरी को 19% लोगों ने पसंद किया है। माजिद अली को 5% लोगों ने विश्वास दिखाया है। वहीं 14% में कई उम्मीदवार है। कांग्रेस की पहली पसंद अथर उस्मानी हैं, जिन्हें जनता ने 45% वोटिंग के साथ पसंद किया है। राहत खलील को 36%, अजय त्यागी को 11% और 8% में कई उम्मीदवार है। बसपा में चौधरी राजेंद्र सिंह पहली पसंद हैं, इन्हें 50% लोगों ने उनके पक्ष में वोटिंग की है। जबकि राव शाहनवाज को 20% लोगों ने पसंद किया है। वहीं, 30% वोटिंग में कई लोग हैं। यूपी की 403 सीटों के रिजल्ट जानने के लिए क्लिक करें।
    Click here to Read more
    Prev Article
    प्रभारी मंत्री ने कानून व्यवस्था की समीक्षा की बैठक:मऊ में स्मार्ट मीटर नियमों के पालन के निर्देश
    Next Article
    पंचायत चुनाव में देरी पर आजाद अधिकार सेना का प्रदर्शन:संभल में एक माह के भीतर चुनाव कराने की मांग, राज्य निर्वाचन आयोग को संबोधित ज्ञापन सौंपा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment