Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गाजीपुर पथराव- सपा के 47 नेताओं पर नामजद मुकदमा:200 अज्ञात पर भी केस, कटरिया गांव में बवाल के बाद कार्रवाई

    2 hours ago

    1

    0

    गाजीपुर जिले के करंडा थाना क्षेत्र के कटारिया गांव में हुए पथराव और बवाल के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। समाजवादी पार्टी (सपा) के 47 नेताओं के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज किया गया है, जबकि लगभग 200 अज्ञात लोगों को भी आरोपी बनाया गया है। यह मुकदमा करंडा थानाध्यक्ष की तहरीर पर दर्ज किया गया है। यह पूरा मामला 15 अप्रैल 2026 को शुरू हुआ था, जब कटारिया गांव की निवासी युवती निशा विश्वकर्मा का शव गंगा नदी पुल के पास मिला था। इस घटना के संबंध में 19 अप्रैल को हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया था और एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। इसी घटना के बाद, 22 अप्रैल को समाजवादी पार्टी का एक प्रतिनिधिमंडल पीड़ित परिवार से मिलने कटारिया गांव पहुंचने वाला था। पुलिस के अनुसार, पहले यह तय हुआ था कि केवल 15 सदस्य ही परिवार से मिलेंगे, लेकिन मौके पर बड़ी संख्या में समर्थक भी पहुंच गए। पुलिस ने जब प्रतिनिधिमंडल को रोकने का प्रयास किया, तो नेताओं और समर्थकों ने विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। इस दौरान नारेबाजी और हंगामे के बीच स्थिति बिगड़ गई और दोनों पक्षों की ओर से पत्थरबाजी शुरू हो गई। पथराव में थानाध्यक्ष सहित कई पुलिसकर्मी घायल हो गए। इसके अलावा, एक स्थानीय युवक और एक महिला को भी गंभीर चोटें आईं। हालात इतने तनावपूर्ण हो गए कि आसपास के बाजार बंद हो गए और पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए कई थानों से अतिरिक्त पुलिस बल बुलाया गया। भारी पुलिस बल की तैनाती के बाद हालात पर काबू पाया जा सका। इसके उपरांत, थानाध्यक्ष की तहरीर के आधार पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया। ये हैं नामजद आरोपी: जिलाध्यक्ष गोपाल यादव, सदर विधानसभा के विधायक जैकिशन साहू और जंगीपुर विधानसभा के विधायक विरेन्द्र यादव शामिल हैं। इनके अलावा सुनील यादव, मनीष यादव, अनिल यादव, पांचू यादव (जिला पंचायत सदस्य), सत्या यादव (जिला पंचायत सदस्य), पंकज यादव (जिला पंचायत सदस्य), विक्की यादव, उपकार यादव उर्फ सिंटू यादव, प्रहलाद बौद्ध, अभिषेक कुमार, आशीष यादव, बबूल गौड़, शुभम गौड़, शेरु गौड़, मोहन कुमार, उपेंद्र यादव, विगनाथ यादव, लाल बाबू यादव, सुभाष यादव, जीवन यादव, सत्येंद्र यादव, मोहम्मद इरफान, शाह मोहम्मद, सितांशु कुमार गौड़, अमितेश राम, सूर्यकांत यादव, मिथुन यादव, अनिल यादव (दूसरा), संतोष यादव, हरिकेश यादव, आशीष उर्फ मुगनू, शिशु यादव (ब्लॉक अध्यक्ष), आमिर अली (पूर्व छात्रसंघ महामंत्री), तौकीर खान, बिंदु बाला बिंद, रीना यादव, निशा पाल (जिलाध्यक्ष महिला सभा), श्यामबिहारी, महेश यादव, अनीश यादव, गौतम यादव, उपेंद्र यादव (दूसरा) और विवेक यादव (पत्रकार, ओबीसी टाइम्स न्यूज) को भी आरोपी बनाया गया है। इसके अलावा 200 अज्ञात लोगों के खिलाफ भी मामला दर्ज किया गया है। पुलिस का दावा है कि यह पूरी घटना सुनियोजित तरीके से अंजाम दी गई और कानून-व्यवस्था को बाधित करने की कोशिश की गई। साथ ही सोशल मीडिया पर भ्रामक खबरें फैलाने का आरोप भी लगाया गया है। फिलहाल गांव में भारी पुलिस बल तैनात है और स्थिति नियंत्रण में बताई जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    हाथरस में डॉक्टर से 14 लाख की धोखाधड़ी:प्लॉट दिलाने के नाम पर ठगी, कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज
    Next Article
    सीमेंट प्लांट में मुनीम को गोली मारी:बांदा में नकाबपोश बदमाशों ने किया हमला, महोबा की ओर फरार हुए आरोपी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment