Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गुजरात के सभी 15 नगर निगमों में BJP जीती:निकाय चुनाव में 9 हजार में 7000 सीटों पर कब्जा; गोधरा में महिला हिंदू उम्मीदवार जीती

    11 hours ago

    2

    0

    गुजरात स्थानीय निकाय चुनाव में बीजेपी ने शानदार जीत हासिल की है। राज्य के 15 नगर निगमों, 84 नगरपालिकाओं, 34 जिला पंचायतों और 260 तालुका पंचायतों के चुनाव की काउंटिंग सुबह 8 बजे से जारी है। इनमें 9992 सीटें हैं। भाजपा ने अब तक 7400 सीटें जीत ली हैं। कांग्रेस को 1315 और अन्य को 592 सीटें मिली हैं। इस चुनाव में भाजपा का स्ट्राइक रेट 76% है। कांग्रेस दूसरी सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है। उसने 1716 सीटे जीती। वहीं, गोधरा के वार्ड नंबर 7 से निर्दलीय महिला उम्मीदवार अपेक्षाबेन नैनेशभाई सोनी ने जीत हासिल की। इस सीट पर 100% वोटर मुस्लिम हैं। चुनाव से जुड़े 5 अपडेट्स भाजपा का सभी 15 नगर निगमों पर कब्जा भाजपा ने राज्य के सभी 15 नगर निगमों में जीत दर्ज की। राजकोट, जामनगर, अहमदाबाद, भावनगर, सूरत और मोरबी में फिर कब्जा किया है। वहीं, 9 नए नगर निगमों - आणंद, गांधीधाम, मेहसाणा, मोरबी, नाडियाड, नवसारी, पोरबंदर-छाया, सुरेंद्रनगर-वधवाण और वापी में हुए पहले चुनाव में जीत दर्ज की है। जश्न के 3 फोटो 4 करोड़ से ज्यादा मतदाताओं ने वोट किया राज्य के 15 नगर निगम, 84 नगरपालिका, 34 जिला पंचायत और 260 तालुका पंचायत के लिए 26 अप्रैल को वोटिंग हुई थी। इनमें 4 करोड़ 18 लाख से ज्यादा मतदाताओं ने वोट डाले थे। 15 नगर निगमों में 55.1% मतदान हुआ। नगरपालिकाओं में 65.53%, जिला पंचायतों में 66.64% और तालुका पंचायतों में 67.26% वोटिंग दर्ज की गई थी। पिछले चुनाव में बीजेपी ने 8,470 में से 6,236 सीटें जीती थीं 2021 के स्थानीय चुनाव में BJP ने शानदार जीत हासिल की थी। पार्टी नगरपालिकाओं की 8,470 सीट में से 6,236 सीट जीती थीं। BJP ने तब सभी छह नगर निगमों के अलावा 81 नगरपालिकाओं, 32 जिला पंचायतों और 231 तालुका पंचायतों पर अपना दबदबा बनाए रखा था। अहमदाबाद में ओवैसी की पार्टी AIMIM के 7 पार्षद चुने गए थे। आम आदमी पार्टी (AAP) ने शानदार प्रदर्शन करते हुए गुजरात की राजनीति में तीसरी ताकत के रूप में एंट्री की थी। सूरत नगर निगम में आप ने 120 में से 27 सीटें जीतकर सबको चौंका दिया था। AAP इस बार 5,000 सीटों पर चुनाव लड़ रही है। 2015 के चुनावों में भाजपा कुल 31 में से भाजपा केवल 8 जिला पंचायतों में ही जीत हासिल कर सकी थी। वहीं कांग्रेस ने 23 जिला पंचायतों में जीत दर्ज की थी। --------- ये खबर भी पढ़ें… गुजरात न‍िकाय चुनाव में 57.8% वोटिंग:मतदान के दौरान हार्ट अटैक से जामनगर नगर निगम में AAP कैंडिडेट समेत 3 की मौत गुजरात में स्थानीय और नगर निकाय चुनाव के लिए मतदान हुआ। इसमें 57.08% मतदान दर्ज किया गया है। 15 नगर निगमों में 49%, 84 नगर निगमों में 58.12%, 34 जिला पंचायतों में 60.21% और 260 तालुका पंचायतों में 61% मतदान दर्ज किया गया। पूरी खबर पढ़ें…
    Click here to Read more
    Prev Article
    दुनिया के मंच पर RIC की वापसी, Arunachal में बवाल के बीच भारत-चीन ने की बड़ी बैठक
    Next Article
    धार्मिक कामों के नाम पर सड़कें ब्लॉक नहीं कर सकते:सबरीमाला केस में सुप्रीम कोर्ट बोला- सेक्युलर काम प्रभावित हो तो सरकार दखल दे सकती है

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment