Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गाजियाबाद एक्सप्रेस-वे पर युवक की पिटाई का VIDEO:20 मिनट तक पीटा, 50 मीटर घसीटा; पैसे और गोल्ड चैन ले गए

    6 hours ago

    1

    0

    गाजियाबाद में NH-9 पर एक्सीडेंट के बाद 2 कार सवारों में विवाद हो गया। कार सवारों ने युवक को करीब 20 मिनट तक लात-घूसों से पीटा। इसके बाद उसे 50 मीटर तक घसीटा। इस दौरान युवक हाथ जोड़कर माफी मांगता रहा, लेकिन दबंगों ने उसकी एक न सुनी। जब वह अधमरा हो गया, तो उसे छोड़कर भाग गए। युवक ने गाजियाबाद के कविनगर थाने में शिकायत दी है। उसने बताया- मुझे 50 से ज्यादा लात और घूंसे मारे गए। 22 हजार रुपए और 2 तोले की सोने की चेन भी लूटकर ले गए। मामला शुक्रवार रात का दिल्ली मेरठ एक्सप्रेस वे से सटे एनएच 9 का है। पहले देखिए 3 तस्वीरें… अब पढ़िए पूरा मामला… गाजियाबाद के वेव विटी में रहने वाले पंकज कुमार ने बताया- मैं कांट्र्रेक्टर का काम देखता हूं। 13 फरवरी की रात करीब साढ़े 10 बजे मैं अपनी आई-20 कार से लालकुंआ से गाजियाबाद के वेव विटी में जा रहा था। दिल्ली मेरठ एक्सप्रेस वे से सटे एनएच 9 पर एक सफेद रंग की ब्रेजा कार खड़ी थी। मैंने अचानक ब्रेक लगाया, लेकिन मेरी कार ब्रेजा कार में पीछे से टकरा गई। इसके बाद ब्रेजा कार से 4-5 लोग उतरे। मैं भी नीचे उतरा। वो लोग बीच एक्सप्रेस-वे पर कार खड़ी करके शराब पी रहे थे। वो मुझे गाली देते हुए धमकाने लगे। मैंने कहा- कार में जो भी नुकसान हुआ है, मैं उसे सही करा दूंगा। पहले मोबाइल छीना, फिर जेब से 22 हजार निकाले पंकज ने बताया- मेरे इतना बोलते ही उन दबंगों ने मेरा मोबाइल छीन लिया। फिर मुझे मारना-पीटना शुरू कर दिया। मैंने उनसे कहा- अगर मेरी गलती है तो थाने में एफआईआर दर्ज करा दो, लेकिन उसके बाद भी उन लोगों ने मुझे गालियां दी। मुझे हाईवे पर ही घसीटना शुरू कर दिया। मेरे जेब में रखे पर्स से 22 हजार रुपए निकाल लिए। गले से 2 तोले की गोल्ड की चेन लूट ली। हाथ जोड़ने के बाद भी उन लोगों ने मुझे बेरहमी से पीटा। गाड़ी सही कराने के नाम पर एक लाख रुपये मांगते रहे। मैं कहता रहा कि इतने रुपए नहीं दे सकता और न ही मेरे पास हैं। मुझे छोड़ दो। लोगों को वीडियो बनाते देख भागे पंकज ने बताया- हाईवे पर रात के समय में करीबन 20 मिनट से अधिक देर तक मुझे पीटते रहे। इसके बाद मुझे हाथ पकड़कर घसीटा। मेरी छाती पर पैर रखकर भी लातें मारीं। मेरा गला दबाया गया, कभी एक पीटता तो कभी दूसरा आकर लात घूसें बरसाता। हाईवे से आ-जा रहे लोग वीडियो बनाते रहे, लेकिन किसी ने बचाने की कोशिश नहीं थी। लोगों को वीडियो बनाते देख दबंग अपनी कार लेकर मौके से फरार हो गए। किसी ने इसका वीडियो X पर पोस्ट कर दिया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने सरकारी अस्पताल में मेरा मेडिकल कराया। जहां चेहरे और आंख पर गंभीर चोट लगी है। एडिशनल पुलिस कमिश्नर राजकरण नैयर ने बताया- एफआईआर दर्ज कर ली गई है। मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। अन्य जो भी लोग होंगे उन पर भी कार्रवाई की जा रही है। इस तरीके की घटना बर्दाश्त नहीं की जाएंगी, जो भी शामिल हैं, उन्हें जेल भेजा जाएगा। …………………. ये भी पढ़ें- 'दामाद प्यार करता तो सास क्यों छोड़ देती':अलीगढ़ में जीजा ने पूछा- बिहार ले जाकर शादी क्यों नहीं की, वो झूठा मुझे दामाद के साथ भागने का पछतावा है। मैं बच्चों को छोड़कर गई थी। अब अकेले रहना चाहती हूं, मेहनत-मजदूरी करके पेट पाल लूंगी।’ ये कहना है बेटी की शादी से पहले दामाद के साथ भागने वाली सास सपना देवी का। 10 महीने बाद वह अलीगढ़ के दादो थाने पहुंच गईं। रिश्तों के तानेबाने में उलझी सपना देवी पर दामाद राहुल ने आरोप लगाया कि वो मुझे छोड़कर अब अपने जीजा देवेंद्र के साथ रहना चाहती है। पढ़िए पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    पेनपा त्सेरिंग तिब्बत निर्वासित सरकार के प्रधानमंत्री:धर्मशाला में हुए चुनाव में पहले चरण में ही 61% से अधिक वोट, दोबारा सत्ता में आए
    Next Article
    डीएम ने यूपी बोर्ड परीक्षा कंट्रोल रूम का किया निरीक्षण:जिले में 79 केंद्रों पर 18 फरवरी से शुरू होंगी परीक्षाएं

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment