Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    वार्षिकोत्सव कार्यक्रम में शामिल हुए कैबिनेट मंत्री आशीष पटेल शामिल:नए प्रशासनिक भवन का लोकार्पण किया, सपा प्रमुख पर साधा निशाना

    2 hours ago

    1

    0

    चित्रकूट के हरिमोहन सिंह इंटर कॉलेज बछरन में वार्षिकोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री आशीष पटेल ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। विद्यालय प्रबंधन ने उनका जोरदार स्वागत किया। मंत्री पटेल ने इस अवसर पर विद्यालय के नए प्रशासनिक भवन का लोकार्पण भी किया। मंत्री आशीष पटेल ने सपा मुखिया अखिलेश यादव द्वारा 'SIR पर फॉर्म 7 भरवाने' के सवाल पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि जिनके पास कहने को कुछ नहीं होता, वे बहाने बनाते हैं। पटेल ने आरोप लगाया कि सपा अपनी पराजय स्वीकार नहीं कर पा रही है और पुलिस के उपयोग से चुनाव जीतने जैसे आरोप सिर्फ बहानेबाजी हैं। उन्होंने बिहार का उदाहरण देते हुए कहा कि फॉर्म 6 में नाम जुड़वाने के दावों का कोई सबूत नहीं दे पा रहा है, यह सिर्फ भ्रमित करने का प्रयास है। स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद को लेकर पूछे गए सवाल पर मंत्री पटेल ने कहा कि वह उनसे कभी मिले नहीं हैं और उनकी समस्या के बारे में उन्हें जानकारी नहीं है। उन्होंने बाबा साहब के संविधान का हवाला देते हुए कहा कि किसी भी व्यक्ति को, चाहे वह किसी भी पक्ष का हो, निश्चित दायरे में रहकर काम करना चाहिए। मंत्री ने यूजीसी बिल का समर्थन करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री ने पिछड़े वर्ग के लिए कई महत्वपूर्ण कार्य किए हैं। उन्होंने नीट में पिछड़े वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए आरक्षण, केंद्रीय विद्यालयों और नवोदय विद्यालयों में आरक्षण का उल्लेख किया। पटेल ने जोर दिया कि उनकी पार्टी एससी/एसटी और ओबीसी के लिए प्रारंभ से ही संघर्ष करती रही है और आगे भी करेगी। उन्होंने कहा कि इस यूजीसी बिल में पिछड़े वर्ग के लोगों को अपनी बात रखने का मौका मिलता है। सुप्रीम कोर्ट द्वारा लगाई गई रोक पर उन्होंने टिप्पणी करने से इनकार किया, लेकिन कहा कि वे उचित मंच पर अपनी बात रख चुके हैं। मंत्री ने अपनी पार्टी 'अपना दल' के चुनावी प्रदर्शन पर भी बात की। उन्होंने बताया कि 2014, 2017, 2019 और 2022 के चुनावों में अपना दल का स्ट्राइक रेट हमेशा 80 प्रतिशत से अधिक रहा है। लोकसभा चुनावों में तो यह 100 प्रतिशत रहा है, जहां उन्होंने लड़ी गई दोनों सीटें जीतीं। आने वाले विधान सभा चुनाव में भी सभी दलों के साथ बैठक कर जो जहां की जितनी सीटें जीत सकता है उसी के हिसाब से चुनाव लड़ा जाएगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    UP के 74 जिलों को मिले ‘न्याय रथ’:लखनऊ हाईकोर्ट परिसर से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया, लीगल एड देंगे
    Next Article
    केजीएमयू में सर्जरी विभाग ने किए 25,738 सर्जिकल ऑपरेशन:ओपीडी के मरीज 67,438 हुए, स्थापना दिवस पर जुटेंगे देश-दुनिया के डॉक्टर

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment