Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    केजीएमयू में सर्जरी विभाग ने किए 25,738 सर्जिकल ऑपरेशन:ओपीडी के मरीज 67,438 हुए, स्थापना दिवस पर जुटेंगे देश-दुनिया के डॉक्टर

    2 hours ago

    1

    0

    किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (केजीएमयू) के सर्जरी विभाग का 114 वां स्थापना 21 फरवरी को मनाया जाएगा। इससे पहले चार दिवसीय सतत चिकित्सा शिक्षा (सीएमई) कार्यक्रम, सर्जिकल शिक्षा कार्यक्रम (एसईपी) 2026 का आयोजन किया जाएगा। इसका उद्देश्य नए डॉक्टर्स को एक्सपर्ट बनाना है। जनरल सर्जरी विभाग के विभागाध्यक्ष प्रोफेसर अभिनव अरुण सोनकर ने बताया कि इस साल ओपीडी में आने वाले मरीजों की संख्या बढ़कर 67,438 हो गई है। पिछले साल यह संख्या 63,658 थी, जिनमें से 8,539 मरीजों को आईपीडी में भर्ती करने की आवश्यकता पड़ी। विभाग ने कुल 25,738 सर्जिकल ऑपरेशन किए। इसमें 4,994 बड़ी सर्जरी सिर और गर्दन के कैंसर, स्तन सहित अन्य शामिल रहे हैं। 20,744 छोटी सर्जरी भी शामिल है। उनका कहना है कि इससे पता चलता है कि आपातकालीन स्थिति में विभाग किस तरह से बेहतर काम कर रहा। 400 करोड़ रुपए की लागत से बन रहा 300 बेड का अस्पताल प्रोफेसर ने बताया कि 400 करोड़ रुपए की लागत से सात मंजिला अत्याधुनिक सर्जरी कॉम्प्लेक्स बनाया जा रहा। सीएम योगी आदित्यनाथ ने पिछले साल जुलाई में इसकी नींव रखी थी। यह कॉम्पलेक्स 18-24 महीने में बनकर तैयार हो जाएगा। इसमें मरीजों के लिए 300 बेड, 12 आधुनिक ऑपरेशन थिएटर, रोबोटिक सर्जरी के लिए सर्पित सुइट, एक सर्जिकल आईसीयू, सिमुलेशन सेंटर और विश्व स्तरीय लैब शामिल हैं। केजीएमयू सर्जरी विभाग की तरफ से 1912 से काम कर रहा है। यहां अब रोबोटिक सर्जरी और नए कॉम्प्लेक्स से भविष्य और मजबूत होगा। स्थापना दिवस पर पहुंचेंगे देश भर के डॉक्टर स्थापना दिवस पर मेधावी रेजिडेंट्स, स्टाफ और कर्मचारियों को अवॉर्ड दिया जाएगा।कुलपति प्रो सोनिया नित्यानंद की अध्यक्षता में दिल्ली विधानसभा के सदस्य डॉ अनिल गोयल मौजूद रहेंगे। मौके पर अतिथि के रूप में अमित कुमार घोष सहित अन्य लोग भी जानकारी देंगे। इसमें व्याख्यान, वर्कशॉप, लाइव सर्जरी डेमो के साथ राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय स्तर के एक्सपर्ट्स वाली इंटरैक्टिव पैनल चर्चा का कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। 17 से 21 तक जुटेंगे एक्सपर्ट 17 फरवरी को आयोजित कार्यक्रम में प्लास्टिक, वैस्कुलर, थोरेसिक, ट्रॉमा और पीडियाट्रिक सर्जरी के बारे में चर्चा होगी। 18 फरवरी को ऑन्कोलॉजी, एंडोक्राइन और स्तन रोग पर एक्सपर्ट प्रजेंटेशन देंगे। 19 फरवरी को ऊपरी-निचली GI और हेपेटोबिलियरी सर्जरी पर डॉक्टर्स शोध की प्रस्तुति देंगे। 20 फरवरी को मिनिमल एक्सेस, हर्निया और यूरोलॉजी के बारे में डिटेल्ड डिस्कशन होगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    वार्षिकोत्सव कार्यक्रम में शामिल हुए कैबिनेट मंत्री आशीष पटेल शामिल:नए प्रशासनिक भवन का लोकार्पण किया, सपा प्रमुख पर साधा निशाना
    Next Article
    सड़क हादसे में युवक की मौत:कौशांबी हाईवे पर अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, पुलिस जांच में जुटी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment