Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गाजियाबाद की आइंस्टाइन फैक्ट्री में आग:एल्यूमिनियम कटिंग के दौरान भड़की आग, दमकल ने काबू पाया

    1 hour ago

    1

    0

    गाजियाबाद के साहिबाबाद स्थित साइट-4 औद्योगिक क्षेत्र में मंगलवार सुबह एक फैक्ट्री में आग लग गई। प्लॉट नंबर A-10 स्थित आइंस्टाइन फैक्ट्री में एल्यूमिनियम कटिंग के दौरान यह घटना हुई। सूचना मिलते ही दमकल की दो गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। फैक्ट्री में आग भड़कते ही वहां मौजूद कर्मचारियों ने फायर कंट्रोल रूम को सूचना दी। दमकल टीम के पहुंचने से पहले कर्मचारी खुद ही आग बुझाने का प्रयास कर रहे थे, लेकिन आग पर पूरी तरह काबू नहीं पाया जा सका था। मौके पर पहुंचने पर दमकल कर्मियों ने देखा कि फैक्ट्री के अंदर आग लगी हुई थी और चारों तरफ धुआं फैल रहा था। प्राथमिक जानकारी के अनुसार, फैक्ट्री में एल्यूमिनियम कटिंग का काम चल रहा था। कटिंग के दौरान निकली चिंगारी नीचे फर्श पर पड़ी एल्यूमिनियम की धूल पर गिर गई, जिससे आग तेजी से फैल गई और धुआं बढ़ गया। दमकल कर्मियों ने तुरंत पाइप लाइन बिछाकर आग बुझाने का अभियान शुरू किया। लगातार और त्वरित प्रयासों के बाद कुछ ही समय में आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया। गनीमत रही कि इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई। दमकल टीम के समय पर पहुंचने से एक बड़ा हादसा टल गया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सिद्धार्थनगर में पंचायत भवन बने मुर्गीखाना:लाखों रुपए खर्च करके बनाए गए हैं, ताले भी लटके रहते हैं
    Next Article
    'क्या मैं मजबूत विधायक नहीं':शोहरतगढ़ के अपना दल (एस) MLA विनय वर्मा ने CDO से पूछा-मेरे क्षेत्र में सामूहिक विवाह कार्यक्रम क्यों नहीं हुआ

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment