Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गाजियाबाद के गौर चौक मार्केट में लगी आग:फायर ब्रिगेड की 6 गाड़ियां मौके पर, 20 दुकानें जलकर राख, शॉर्ट सर्किट से हादसा

    3 hours ago

    1

    0

    गाजियाबाद में गौर चौक के पास बने मार्केट में भीषण आग लग गई। आग की ऊंची- ऊंची लपटें उठने लगी। थोड़ी ही देर में पूरा इलाका धुंए से भर गया। धुआं उठते देख लोग दुकान बंद कर भागने लगे। आग ने देखते ही देखते रेस्टोरेंट सहित आस पास की कई दुकानों को अपनी चपेट में ले लिया। लोगों ने फौरन फायर ब्रिगेड को इसकी सूचना दी। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की 6 गाड़ियां मौके पर पहुंची। करीब आधे घंटे में आग पर काबू पाया। हादसे में रेस्टोरेंट सहित 20 दुकानें पूरी तरह से जलकर राख हो गई। शुरुआती जांच में पता चला है कि आग शॉर्ट सर्किट के कारण लगी थी घटना मंगलवार दोपहर दोपहर क्रॉसिंग रिपब्लिक थाना क्षेत्र की है। पहले तस्वीरें देखिए एक दुकान से फैली आग ने 20 दुकानों को चपेट में लिया लोगों ने बताया- गौर मार्केट की सब्जी मंडी में दोपहर में अचानक एक फल और सब्जी की दुकान से तेज धुंआ उठने लगा। वहां जाकर देखा तो अंदर से आग की लपटें उठ रही थी । देखते ही देखते आग ने भीषण रूप ले लिया। पूरा इलाका धुंए से भर गया। लोग दुकान बंद कर भागने लगे। आग ने रेस्टोरेंट समेत आस पास की 20 दुकानों को अपनी चपेट में ले लिया। आग बढ़ते ही एक फ्लैट तक जा पहुंची। धुंआ उठते फ्लैट के लोग भागकर बिल्डिंग के बाहर आ गए। रेस्टोरेंट जलने से 25 लाख का नुकसान इस हादसे में यारिया रेस्टोरेंट पूरी तरह से जलकर राख हो गया है उसके मालिक आलोक श्रीवास्तव ने बताया- आग लगने से उन्हें 25 लाख का नुकसान हुआ है उन्हें स्थानीय लोगों ने फोन करके नाग लगने की सूचना दी थी वह जब तक यहां पहुंचे रेस्टोरेंट पूरी तरह से जल चुका था। रेशमा बोली- दुकान जलने से उसका सहारा छीन गया सब्जी मार्केट में आग लगने से रेशमा की दुकान भी जलकर राख हो गई है। उसने बताया- उसके पति की पहले ही मौत हो चुकी है। उसके परिवार में उसका एक छोटा बेटा और दो बेटियां है। पति की मौत के बाद वह परचून और पराठे की दुकान चलाती थी। इसी से परिवार का खर्च चलता है। दुकान जलने से उसका सहारा छीन गया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    शादी से पहले युवक की सड़क हादसे में मौत:चित्रकूट में 5 मई को तिलक की रस्म, निमंत्रण कार्ड बांटने गया था
    Next Article
    ई-कॉमर्स ठगी के जाल में फंसा बी-फार्मा छात्र:लिखा- अब ये उलझन झेल नहीं पा रहा, मां-पापा मुझे माफ कर देना

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment