Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    ई-कॉमर्स ठगी के जाल में फंसा बी-फार्मा छात्र:लिखा- अब ये उलझन झेल नहीं पा रहा, मां-पापा मुझे माफ कर देना

    4 hours ago

    1

    0

    कुशीनगर में एक बी-फॉर्मा के छात्र ने ई-कॉमर्स फ्रॉड में फंसकर जान दे दी। मरने से पहले युवक ने 5 पन्ने का सुसाइड नोट लिखा है और फोन पर वॉइस रिकॉर्डिंग भी छोड़ी है। इसमें दोस्तों पर बिजनेस के नाम पर क्राइम में फंसाने का आरोप लगाया है। युवक तीन बहनों के बीच इकलौता भाई था। नोट में उसने मां-पिता से माफी मांगी और कहा कि आप जो बनाना चाहते थे वो मैं नहीं बन पाया। अब बहुत हो गया है। जितना दुःख आप लोगों को देना था मैं दे दिया हूं, मुझे अब जीने की बिल्कुल इच्छा नहीं हो रही है। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है। अब विस्तार से पढ़िए मामला… पूरा मामला सेवरही थाना क्षेत्र का है। दुबौली गांव के रहने वाले रामदास श्रीवास्तव एक मेडिकल स्टोर चलाते हैं। परिवार में पत्नी के अलावा तीन बेटियां और एक बेटा विवेक श्रीवास्तव है। दो बड़ी बेटियों की शादी हो चुकी है। छोटी बेटी गांव में मां-पिता के साथ रहती है। विवेक नोएडा के एक मेडिकल कॉलेज में बी-फॉर्मा सेकेंड इयर का छात्र था। पिता ने बताया कि बेटा पढ़ाई के साथ-साथ काम करके परिवार की कुछ मदद करना चाहता था। इसी का फायदा उठाकर गांव के एक दोस्त संदीप ने उसे जाल में फंसा लिया। बिजनेस के नाम पर झांसा दिया मार्च महीने पहले बेटा गांव आया था तो उसे ई-कॉमर्स का बिजनेस करने का झांसा दिया। बिजनेस के नाम पर बेटे के कई खाते खुलवाए और खुद ट्रांजेक्शन करते रहे। बेटा सोचता रहा कि बिजनेस चल रहा है और उसने अपने सारे खाते-एटीएम इन लोगों को दे दिए। बिजनेस के नाम पर ये लोग साइबर फ्रॉड कर रहे थे। बिहार में थे तब पुलिस का कॉल आया 18 अप्रैल को कुछ काम से मैं बेटे के साथ बिहार के गोपालगंज गया हुआ था। घर पर पत्नी और बेटी थी। इसी बीच साइबर थाने से कुछ लोग घर पहुंचे और मेरा नंबर लेकर मुझे कॉल किया। उन लोगों ने कहा कि आपके बेटे के अकाउंट से फ्रॉड हो रहा है, सोमवार को उसे लेकर थाने आइए। दोस्त ने एड्रेस देने से मना किया इसके बाद हम लोग घर पहुंचे। बेटे ने संदीप से पूछा कि तुम लोग क्या कर रहे हो तो उसने साफ पल्ला झाड़ लिया। बैंक स्टेटमेंट निकलवाया तो उसमें कई ट्रांजेक्शन दिखाई दिए। बेटे ने संदीप से उन लोगों का पता मांगा तो उसने देने से इंकार कर दिया। जब विवेक को लगा कि वह ही इस मामले में फंस जाएगा तो रविवार रात को उसने जहर खा लिया। पिता ने इकलौते बेटे का अंतिम संस्कार किया उसे अस्पताल लेकर गए, जहां सोमवार सुबह उसकी मौत हो गई। ये लोग मेरी पत्नी को भी फोन करके धमकाते थे। पिता ने पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस ने शव का पोस्टमॉर्टम कराया और सोमवार देर रात युवक का अंतिम संस्कार कर दिया गया। अब पढ़िए युवक ने सुसाइड नोट में क्या लिखा…. मैं विवेक श्रीवास्तव, अब बहुत हो गया है। जितना दुःख मां और पापा को देना था दे दिया हूं, मुझे अब जीने की बिल्कुल इच्छा नहीं हो रही है। अब एकदम थक सा गया हूं। मेरे घर के बगल में संदीप सिंह S/O प्रभुनाथ सिंह मेरा दोस्त था। उसने मुझे अपने दोस्त के पास काम के लिए भेजा। उन लोगों ने बताया कि ई-कॉमर्स बिजनेस (फ्लिपकार्ट-मीशो) शुरू करने वाले हैं। इसके लिए मैं गोरखपुर गया। मैं यहां करीब 10 दिनों तक रहा। वहां पे जो लड़के थे उनका नाम सोनू, अंकित कुशवाहा, अभिषेक कुशवाहा था। खाते खुलवाए- वेबसाइड बनाई वो लोग मुझसे बोले कि आपके नाम से बैंक में खाता ओपन करा देते हैं। मैं भी राजी हो गया कि चलो कुछ कमा लूंगा। फिर वहां से मैं घर चला आया। उसके बाद अंकित कुशवाहा तमकुही रोड आया और HDFC Bank में 25000, Axis Bank में 25000 और Central में 1500 दे कर मेरा खाता खुलवा दिए। बोले कि भइया अकाउंट में पैसा आएगा तो दिल्ली से कपड़ा मंगवाया जाएगा और Website भी TMT Ent. के नाम से बनवाई है। बैंक में पैसा आता गया और मैं निकाल कर देता गया। विश्वास करके मैंने अपना ATM भी अंकित कुशवाहा और सोनू को दे दिया। मेरे पास सूर्या सिंह का बैंक से कॉल आया कि आपका अकाउंट होल्ड हो गया है। मैंने आपत्ति जताई तो उन्होंने कहा कि पुलिस से सम्पर्क करो। पुलिस को लोकेशन देकर दो लड़कों को पकड़वाया मेरे एक भइया हैं आदित्य सिंह उनसे मिला तो उन्होंने पूछा कि उन लड़कों का एड्रेस पता है। मुझे पता नहीं था। 27 या 28 मार्च के बीच बांसी थाने की पुलिस ने कुछ लड़कों को पकड़ा। मैं सोनू के पास गया और लाइव लोकेशन पुलिस को देता गया। इसमें एक और मास्टमाइंड आदमी खान था। इन्हें मैंने पुलिस से पकड़वाया। उन लोगों के पास से 15 हजार कैश मिला और 6 फोन भी मिले। इसके बाद पुलिस ने एप्लीकेशन देने को बोला पर FIR नहीं लिखी। शाम 5 बजे सभी को छोड़ दिया गया। खान और सोनू मेरे मां के नंबर पर कॉल करके धमकी देने लगे। इन लोगों ने मुझे धमकी देकर डरा दिया, जिससे साइबर क्राइम थाने में एप्लीकेशन मैंने नहीं थी। 5 लाख से ज्यादा की साइबर ठगी की गई आदित्य भइया को सब पता है। इन लोगों ने सभी बैंक से करीब 5 लाख का फ्रॉड किया है। अगर मुझे पता होता तो इस दलदल में कभी नहीं पड़ता। काश! पहले ही साइबर थाने में एप्लीकेशन दे दिया होता। तो आज मैं जहर खा कर जान नहीं देता/ बिजनेस के नाम पर ये सब जाल में फंसा दिया है सब। अब जो भी Police वाले या लोग ये पत्र पढ़ेंगे आशा है कि वो मुझे न्याय जरूर दिलाएंगे। अंकित कुशवाहा, संदीप (अंकित) सिंह का बचपन का दोस्त है। संदीप सिंह सब जानता है। मैंने अपने मोबाइल में वाट्सएप में वीरू के नाम से Contact है उस पर वाइस नोट डाल रहा हूं। लिखा- अब मानसिक उलझन झेल नहीं पा रहा मां-पापा आप दोनों को बहुत कष्ट दिया अब ये मानसिक उलझन झेल नहीं पा रहा हूं। आप लोग जितना किये उस लायक बन नहीं पाया मैं। मेरे पापा का जितना समाज में इज्जत था सब नाश कर दी मैंने। अब हमको घुटन सी महसूस हो रही है। मां और पापा आप दोनों माफ करना। आप लोग जो चाहे हमें बनाना हम बन नहीं पाये। मेरे मरने का कारण संदीप और उसके दोस्त सब हैं। Sorry ------------------------ यह खबर भी पढ़िए…. मुरादाबाद में पति-पत्नी की घर में घुसकर हत्या:24 हजार के लिए डबल मर्डर; 8 साल की बेटी मदद के लिए गिड़गिड़ाती रही मुरादाबाद में 24 हजार रुपए के लिए पति-पत्नी की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। घर में घुसे हमलावरों से बचाने के लिए 8 साल की बच्ची मदद के लिए पड़ोसियों से गुहार लगाती रही लेकिन डर के मारे कोई बचाने नहीं आया। बच्ची ने बताया- 6 लोग जबरदस्ती घर में घुस आए थे। पापा को पकड़कर चाकू मारे। मम्मी बचाने आई तो उस पर भी ताबड़तोड़ चाकूओं से वार किए और फरार हो गए। पढ़ें पूरी खबर
    Click here to Read more
    Prev Article
    गाजियाबाद के गौर चौक मार्केट में लगी आग:फायर ब्रिगेड की 6 गाड़ियां मौके पर, 20 दुकानें जलकर राख, शॉर्ट सर्किट से हादसा
    Next Article
    आज फिर संगीत सोम से मिलेंगे सेंट्रल मार्केट के व्यापारी:बोले समाधान नहीं निकला तो कल से बदलेगी प्रदर्शन की रूपरेखा, 12 दिन से जारी है धरना

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment