Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गाजियाबाद में 15 मंजिला अपार्टमेंट में भीषण आग:7 फ्लोर को चपेट में लिया, लोग भागे; घर जलता देख महिलाएं फूट-फूटकर रोईं

    3 hours ago

    1

    0

    गाजियाबाद में बुधवार सुबह 8.30 बजे 15 मंजिला अपार्टमेंट में भीषण आग लग गई। आग गौर ग्रीन एवेन्यू सोसाइटी के टावर-डी में 9वें फ्लोर पर लगी। देखते ही देखते आग ने 7 मंजिलों को अपनी चपेट में ले लिया। आग की ऊंची-ऊंची लपटें उठने लगीं। आग इतनी भीषण है कि धुएं का गुबार करीब 5 किमी दूर से दिखाई दे रहा है। गनीमत रही कि फ्लैट में रहने वाले लोग किसी तरह अपनी जान बचाकर बाहर निकल आए। सीढ़ियों से नीचे की ओर भागे। अपना घर जलते देखकर महिलाएं फूट-फूटकर रो पड़ीं। सोसाइटी में अफरा-तफरी मच गई। धुएं की वजह से कुछ लोगों को सांस लेने में दिक्कत हुई। उन्हें तुरंत ही अस्पताल पहुंचाया गया। सूचना पर फायर ब्रिगेड की 14 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने के प्रयास में जुट गईं। बिल्डिंग के ऊपरी हिस्से में लगी आग पर काबू पाने के लिए हाइड्रोलिक क्रेन की मदद ली जा रही है। बगल की बिल्डिंग के लोग भी पाइप से आग बुझाने का प्रयास कर रहे हैं। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। एम्बुलेंस और पुलिस की टीम भी मौके पर मौजूद है। बिल्डिंग और आसपास की इमारतों को खाली करा लिया गया है। लोगों को इलाके से दूर सुरक्षित स्थानों पर पहुंचा दिया गया है। घटना इंदिरापुरम इलाके के अभय खंड की है। तस्वीरें देखिए- गाजियाबाद में आग की घटना के पल-पल के अपडेट के लिए नीचे लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए-
    Click here to Read more
    Prev Article
    कनाडा में निहंग को पीटा, दाढ़ी खींची,VIDEO:ड्राइवर की हिमायत में पैसे मांगने गया था, बहस के बाद ट्रांसपोर्ट कंपनी मालिक ने हमला किया
    Next Article
    पीएम यूपी के सबसे लंबे गंगा एक्सप्रेस-वे का उद्घाटन करेंगे:मेरठ से अब 6 घंटे में पहुंचेंगे प्रयागराज, 12 जिलों को होगा फायदा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment