Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गाजियाबाद में 3 साल तैनात रहे IPS निमिष पाटिल:पुलिस लाइन में CP जे. रविंदर समेत सभी अधिकारियों ने विदाई पार्टी दी

    7 hours ago

    1

    0

    शासन ने एक दिन पहले 7 आईपीएस अफसरों के तबादले किए। गाजियाबाद में 3 साल तैनात रहे 2020 बैच के IPS अधिकारी निमिष पाटिल को एसपी सिटी गोरखपुर बनाया गया है। वह अभी गाजियाबाद में डीसीपी ट्रांस हिंडन जोन और पुलिस लाइन का प्रभार देख रहे थे। जिस जोन को वह पिछले 2 साल से देख रहे थे वह एसपी रैंक के अनुसार ही इस जोन को लीड कर रहे थे। हालांकि 2020 बैच को जिला नहीं मिला है, ऐसे में शासन ने उन्हें अपर पुलिस अधीक्षक के पद पर गोरखपुर भेजा है। डीसीपी सिटी धवल जायसवाल को ट्रांस हिंडन जोन और पुलिस लाइन का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। गाजियाबाद में 3 साल तैनात रहे निमिष पाटिल ने कहा कि गाजियाबाद में बहुत कुछ सीखने को मिला। अपराध की कई बड़ी घटनाओं पर मौके पर पहुंचकर सॉल्व किया। गाजियबाद में पिछले दिनों टीला मोड इलाके में 3 नाबालिग बच्चियों के 11 वीं मंजिल से कूदने की घटना खूब सूर्खियों में रही। पुलिस ने और अधिकारियों ने प्रत्यक्षदर्शी और परिवार से बातचीत कर पूरी घटना को सुसाइड माना। पुलिस लाइन में विदाई पार्टी पुलिस कमिश्नर जे. रविंदर गौड ने पुलिस लाइन में जिले से स्थांतकरण होने पर विदाई पार्टी दी। जिसमें निमिष पाटिल को पुष्प और माला पहनाकर उनके 3 साल के सराहनीय कार्यकाल के लिए बधाई दी। वह गाजियाबाद में एएसपी, एडिशनल डीसीपी तैनात रहे। विदाई पार्टी में एडिशनल पुलिस कमिश्नर केशव कुमार चौधरी, एडिशनल पुलिस कमिश्नर राज करन नैय्यर, डीसीपी धवल जायसवाल, डीसीपी एसएन तिवारी, डीसीपी त्रिगुण बिसेन, एडिशनल डीसीपी लिपि नागायच, एडिशनल डीसीपी पीयूष सिंह, एसीपी भास्कर वर्मा और एसीपी अभिषेक श्रीवास्तव और आरआई मौजूद रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बुलंदशहर तनाव, लापरवाही से बिगड़े हालात:वरिष्ठ अधिकारियों के हस्तक्षेप के बाद स्थिति नियंत्रण में, पुलिस बल तैनात
    Next Article
    बुलंदशहर में पुलिस भर्ती परीक्षा जारी:डीएम-एसएसपी ने केंद्रों का निरीक्षण किया, 6720 अभ्यर्थी देंगे एग्जाम

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment