Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बुलंदशहर तनाव, लापरवाही से बिगड़े हालात:वरिष्ठ अधिकारियों के हस्तक्षेप के बाद स्थिति नियंत्रण में, पुलिस बल तैनात

    7 hours ago

    1

    0

    बुलंदशहर के जहांगीराबाद कस्बे में पिछले तीन दिनों से जारी तनाव अब सामान्य हो रहा है। कोतवाली पुलिस की कथित लापरवाही के कारण स्थिति बिगड़ी थी, जिसके बाद वरिष्ठ अधिकारियों ने मोर्चा संभाला। एसएसपी, एसपी देहात और सीओ अनूपशहर समेत लगभग 10 थानों की पुलिस फोर्स की तैनाती के बाद हालात नियंत्रण में आए हैं। शुक्रवार रात हुई एक घटना के बाद तीन और वारदातें हुईं, जिससे पूरे कस्बे में तनाव फैल गया। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए कस्बे में बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है। मामले में आधा दर्जन से अधिक आरोपियों को हिरासत में लिया गया है। स्थानीय विधायक की अनुपस्थिति में डिबाई विधायक सीपी सिंह की मौजूदगी में शांति समिति की बैठक भी आयोजित की गई। पहली घटना में मोहल्ला लोधराजपूतान निवासी कुलदीप अपने घर लौट रहा था। कसाई वाली मस्जिद के पास कुछ युवकों ने उसे घेर लिया और उसके सिर पर ईंट से हमला कर दिया। कुलदीप के लहूलुहान होने पर हिंदू समुदाय के लोग आक्रोशित हो गए और बड़ी संख्या में कस्बा चौकी पहुंच गए। एसपी देहात डॉ. तेजवीर सिंह ने मौके पर पहुंचकर स्थिति संभाली। घायल की मां विमलेश देवी की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है। दूसरी घटना में मोहल्ला प्रभुदयाल निवासी शाह आलम अपनी बहन शिफा के साथ स्कूटी से ब्रेड लेने जा रहा था। रास्ते में दूसरे पक्ष के युवकों ने उन्हें रोककर मारपीट शुरू कर दी। बीच-बचाव करने आए शाह आलम के पिता रहीस और पड़ोसी शोएब को भी पीटा गया। इस हमले में युवती समेत तीन लोग घायल हुए। पुलिस ने शाह आलम की तहरीर पर इस मामले में भी रिपोर्ट दर्ज की है। तीसरी घटना में औरंगाबाद ईदी देने जा रहे आमिर, साहिल और रिहान को बाइक सवार युवकों ने पीछा कर रोका और उनके साथ मारपीट की। घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया। एसएसपी दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि मामले में रिपोर्ट दर्ज कर कड़ी कार्रवाई की जा रही है। पूरे कस्बे में बड़ी संख्या में पुलिस फोर्स तैनात है और सभी प्रवेश मार्गों पर भी पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है ताकि कोई अप्रिय घटना न हो सके।
    Click here to Read more
    Prev Article
    हर्रैया में गैस एजेंसी पर लगी लोगों की लंबी कतारें:OTP आने में घंटो लग रहे; 600 से अधिक सिलेंडर बांटे जाएंगे
    Next Article
    गाजियाबाद में 3 साल तैनात रहे IPS निमिष पाटिल:पुलिस लाइन में CP जे. रविंदर समेत सभी अधिकारियों ने विदाई पार्टी दी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment