Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गाजियाबाद में अपने ही मकान के लिए भटक रही महिला:पीड़िता बोली- दबंगों ने पुलिस के साथ मिलकर घर से निकालकर कब्जा किया

    5 hours ago

    1

    0

    गाजियाबाद में 36 साल की एक महला अपने ही मकान के लिए भटक रही है। कभी पुलिस अधिकारियों से शिकायत कर रही है तो कभी डीएम से मिली है। रुही सत्संगी ने बताया कि मेरे पिता की मौत हो चुकी है, मैं अपनी बूढी मां और छोटे बेटे के साथ अपने मकान में रह रही थी। जहां कुछ लोग जबरन मेरे मकान पर कब्जा करने का प्रयास करते हैं। जो मकान छोड़कर जाने का डर दिखाते हैं, उल्टा पुलिस मुझे ही परेशान करती है। जिन्होंने जबरन महिला को घर से निकाल दिया। डीएम रविंद्र कुमार मांदड़ ने पूरे मामले में पुलिस अधिकारियों को जांच कर कार्रवाई आश्वासन दिया है। पुलिस की मिली भगत से कब्जे का आरोप गाजियाबाद के सिहानीगेट थाना क्षेत्र के पट्रल मार्ग निवासी रुही सत्संगी ने बताया कि मेरे पिता अनुराग सत्संगी का निधन हो चुका है। यह मकान मेरे दादा के नाम पर है, पति से विवाद के चलते महिला अपने छोटे बेटे को लेकर वृद्ध मां के साथ रह री है। पीड़िता ने बताया कि पड़ोस के कुछ दंबग लोग वह मकान को जबरन खरीदने का दबाव बनाते हैं। जबकि हमने मना कर दिया कि मकान बेचकर हम कहां जाएंगे। पीड़िता ने बताया कि कई बार मुझे घर में आकर मारा पीटा, हमारे घर में तोड़फोड की। यहां तक कि गाड़ी भी हमारे मकान के पास लगाते हैं जिससे आने जाने में परेशानी होती है। पुलिस से मिलकर घर से निकाला पीड़िता ने बताया कि आरोपी अल्पसंख्यक समाज से हैं, जिन्होंने जून माह में घर में घुसकर मारपीट की, धमकी दी। इसके बाद थाने में शिकायत दर्ज नहीं होने दी। और कहा महिला ने हमारे गुरु के लिए अपशब्द बोले हैं। मुझे गालियां दी और पुलिस से जबरन माफी मंगवाई। इसके बाद रात में आरोपी पुलिस को लेकर घर पहुंचे जबरन रात में दरवाजा खुलवाने का प्रयास किया। दरवाजा नहीं खोलने पर जहां पुलिसकर्मी पड़ोस के रास्ते से घर में घुस गए। जिसके बाद पुलिस ने कहा कि मकान खाली करके अभी चले जाओ। मेरे बेटे को भी धमकाया। जहां 12 जून को आरोपियों ने जबरन घर से निकाल दिया। जिसके बाद से पीड़िता लगातार अधिकारियों के चक्कर काट रही है। वृद्धा ने भी लगाई गुहार रुही सत्संगी की मां रेखा सत्संगी का कहना है कि हम बुढ़ापे में अपने ही मकान के लिए चक्कर काट रहे हैं। मैं अपनी बेटी को लेकर कहां कहां धक्के खाउंग। सभी पुलिस अधकिारियों से मिल ली, लेकिन इंसाफ नहीं मिला। अब डीएम साहब ने कहा कि जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    वाराणसी में फर्नीचर व्यापार मंडल संबद्ध संपन्न:प्रदेश स्तरीय संगठन से जुड़ाव तय, अजय गुप्ता बने प्रांतीय उपाध्यक्ष
    Next Article
    अयोध्या हमारी हुई, अब काशी की बारी:अलीगढ़ में केशव मौर्य बोले- यूपी में फिर से भाजपा आएगी, 2047 तक सपा-कांग्रेस सत्ता में नहीं आएगी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment