Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    वाराणसी में फर्नीचर व्यापार मंडल संबद्ध संपन्न:प्रदेश स्तरीय संगठन से जुड़ाव तय, अजय गुप्ता बने प्रांतीय उपाध्यक्ष

    5 hours ago

    1

    0

    वाराणसी के 24 साल पुराने एवं प्रतिष्ठित संगठन 'वाराणसी फर्नीचर एवं फर्निशिंग व्यापार मंडल' का प्रदेश स्तर के प्रमुख संगठन 'फर्नीचर ट्रेडर्स वेलफेयर एसोसिएशन उत्तर प्रदेश (पंजी.)' के साथ संबद्धता का कार्य संपन्न हुआ है। वाराणसी संगठन के अध्यक्ष अजय कुमार गुप्ता एवं महामंत्री रमेश कुमार यादव ने 'फर्नीचर ट्रेडर्स वेलफेयर एसोसिएशन उ.प्र.' के प्रदेश अध्यक्ष इकबाल हसन सिद्दीकी से संबद्धता का अनुरोध किया था। इस अनुरोध पर विचार करने हेतु एसोसिएशन की कार्यकारिणी समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में संगठन के संरक्षक सत्य देव सिंह, प्रदेश वरिष्ठ महामंत्री नसीम अंसारी, प्रदेश कोषाध्यक्ष सुजयेंद्र अग्रवाल एवं प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष शिवाकांत त्रिपाठी ने प्रस्ताव पर अपनी सहमति व्यक्त की। सभी पदाधिकारियों की सर्वसम्मति के आधार पर प्रदेश अध्यक्ष इकबाल हसन सिद्दीकी ने 25 सितंबर को 'वाराणसी फर्नीचर एवं फर्निशिंग व्यापार मंडल' को आधिकारिक संबद्धता प्रदान करने की घोषणा की। इस अवसर पर संगठन के विस्तार और मजबूती को देखते हुए अजय कुमार गुप्ता को 'फर्नीचर ट्रेडर्स वेलफेयर एसोसिएशन उ.प्र.' में प्रदेश उपाध्यक्ष पद से सम्मानित किया गया। रमेश कुमार यादव को प्रदेश मंत्री पद और दिलीप गुप्ता गुड्डू को प्रदेश कार्यकारणी सदस्य पद पर मनोनीत किया गया है। प्रदेश अध्यक्ष इकबाल हसन ने नए पदाधिकारियों को बधाई देते हुए उम्मीद जताई कि इस निर्णय से पूरे प्रदेश में फर्नीचर एवं फर्निशिंग व्यापारियों के हितों की रक्षा होगी और संगठन को नई ऊर्जा मिलेगी। बैठक में प्रमुख रूप से राधे श्याम शर्मा, पंकज राय चंदानी, योगेंद्र वर्मा, राजेश पांडे, आलोक कुशवाहा, अभिषेक सिंह, अंचल कपूर, यश अग्रवाल, धर्मेश गुप्ता, अहमद अतरी, पप्पू अंसारी, सुमित कत्याल, संजीव कात्याल, अखिल सिक्का, मशीहु जमा गांधी, शाकिर अली, शाहरुख अली, सोम दत्त झा, पंकज अग्रवाल, संजय कतियाल, सुरेश आहूजा, परवेश जैन, चन्द्र शेखर यादव, मुकेश कुमार यादव आदि सम्मिलित रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    अयोध्या में ट्यूबवेल पर महिला से छेड़छाड़:घर में घुसकर मारपीट, कोर्ट के आदेश पर पांच लोगों पर केस दर्ज
    Next Article
    गाजियाबाद में अपने ही मकान के लिए भटक रही महिला:पीड़िता बोली- दबंगों ने पुलिस के साथ मिलकर घर से निकालकर कब्जा किया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment