Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गाजियाबाद में भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाया बंगाल जीत का जश्न:सांसद अतुल गर्ग के निवास पर पांच राज्यों के परिणामों पर उत्साह

    1 hour ago

    2

    0

    गाजियाबाद में सांसद अतुल गर्ग के निवास पर पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव परिणामों को लेकर उत्साह का माहौल देखा गया। मतगणना के रुझान सामने आने के साथ ही भाजपा कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को बधाई दी। विशेष रूप से पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी की बढ़त ने कार्यकर्ताओं में जोश भर दिया। इस अवसर पर सांसद अतुल गर्ग ने कहा कि यह जीत पार्टी के लिए एक बड़ी उपलब्धि है। उन्होंने इसे जनता के विश्वास और कार्यकर्ताओं की कड़ी मेहनत का परिणाम बताया। उनके आवास पर बधाई देने वालों का तांता लगा रहा। शहर विधायक संजीव शर्मा ने इस जीत को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व, सुशासन और विकास की नीतियों पर जनता की मुहर बताया। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं की मेहनत और जनता के आशीर्वाद से पार्टी लगातार आगे बढ़ रही है और जनसेवा के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य करती रहेगी। इस मौके पर पूर्व मेयर आशु वर्मा, चेयरमैन संदीप पाल, शहर मंडल अध्यक्ष महिम गुप्ता, क्रॉसिंग मंडल अध्यक्ष धर्मेंद्र चौधरी, हिमांशु पाराशर, सुनीत शर्मा, हर्ष त्यागी, अनुज मित्तल, पार्षद थान सिंह, पप्पू पंडित, ओमवीर शर्मा सहित कई अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे। सभी ने मिलकर इस जीत पर प्रसन्नता व्यक्त की।
    Click here to Read more
    Prev Article
    चंदौली में व्यापारियों ने मनाया बीजेपी की जीत का जश्न:तीन राज्यों में बहुमत की ओर बढ़ने पर आतिशबाजी कर मिठाई बांटी
    Next Article
    नोएडा में ड्रग रैकेट का भंडाफोड़:2 तस्कर गिरफ्तार, 500 ग्राम विदेशी गांजा बरामद; छात्रों को करते थे टारगेट

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment