Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गाजियाबाद में बेमौसम बारिश से सुहाना हुआ मौसम:रात में झमाझम बारिश, सुबह बूंदाबांदी के बाद बादल छाए

    3 hours ago

    1

    0

    गाजियाबाद में रात में हुई रुक-रुक कर बारिश के बाद आज सुबह से आसमान में बादल छाए हुए हैं।आज 3 मिलीमीटर बारिश होने का अनुमान जताया गया है। सुबह न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि दिन में अधिकतम तापमान 26 डिग्री पहुंचने का अनुमान है। पिछले 24 घंटे में बारिश से तापमान में 4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई है। इससे पहले बुधवार शाम तेज हवाओं के साथ बारिश हुई। अगले दो दिनों तक मौसम ऐसा ही रहेगा। शाम को तेज हवाओं के साथ बारिश हुई बुधवार शाम तेज हवाओं के साथ बारिश हुई। जहां 30 से 35 किमी प्रति घंटा की गति से तेज हवाएं चलीं। 2 घंटे तक बारिश हुई। शहर में अलग अलग स्थानों पर बिजली सप्लाई बाधित हुई। जिससे रात में अंधेरा पसरा रहा। रात में भी बूंदाबांदी होती रही। आज गुरुवार सुबह भी हल्की बारिश हुई। दिन में आज बादल छाए रहेंगे। रविवार को भी बदला था मौसम गाजियाबाद में रविवार को मौसम बदला। जहां तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश हुई। जिससे एक साथ मौसम सुहाना हुआ। इस दौरान गरज भी पड़ती रही। हवाओं की गति 30 से 35 किमी प्रति घंटा से रही। मौसम विभाग के अनुसार आज दिन बाद बूंदाबांदी जैसा मौसम रहने का अनुमान है। अगले 48 घंटो में 7 मिमी बारिश का अनुमान जताया है। 4 दिन से लगातार छा रहे बादल पिछले 4 दिन से मौसम लगातार बदल रहा है। दिन में कभी धूप तो कभी बादल छाए रहे हैं। रात का तापमान 18 डिग्री सेलसियस पर पहुंच रहा है। रात के तापमान में 2 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोत्तरी होने पर दिन का तापमान भी बढ़ रहा है। जहां सुबह के समय दिन में धूप खिलती और फिर बादल छाए रहे। आज रविवार सुबह तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश से मौसम बदल गया। फसलों को नुकसान इस समय सरसों की फसल पक चुकी है। जहां सरसों की कटाई चल रही है। आज हवा की गति तेज है, जहां सरसों की फसल को अधिक नुकसान पहुंचने का अनुमान है। सरसों एक झड़ने लगती है। यदि कुछ क्षेत्रों में ओलावृष्टि हुई तो भी सरसों को अधिक नुकसान पहुंचता है। दूसरा गेहूं की फसल में पकड़नी शुरू होने वाली है। बारिश और हवा से गेहूं की फसल गिर जाती है, जिससे पैदावार पर असर पड़ता है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    नकली देसी घी मामले में तीन दोषियों को सजा:अमरोहा में कोर्ट ने सुनाई सात-सात साल की कैद और जुर्माना
    Next Article
    आजमगढ़ के दक्षिणमुखी मंदिर में उमड़ी भक्तों की भीड़:200 वर्ष से अधिक पुराने मंदिर में लगता है नवरात्र में भक्तों का मेला

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment