Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गाजियाबाद में बदमाशों ने गैंगस्टर को मारी 4 गोलियां:ढाबे के सामने खाना खाने के बाद कार में सवार होते ही की फायरिंग, घटना CCTV में कैद

    6 hours ago

    2

    0

    गाजियाबाद के मोदीनगर थाना क्षेत्र में गुरुवार रात करीब 11 बजे एक ढाबे पर खाना खा कर निकले एक गैंगस्टर राहुल उर्फ कालू को अज्ञात हमलावर ने गोली मार दी। गैंगस्टर को चार गोलियां लगी हैं। जिससे उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने गैंगवार की आशंका जताई है। यह घटना NH-58 पर सीकरी के पास स्थित एक ढाबे पर हुई। जानकारी के अनुसार, राहुल देर रात ढाबे पर खाना खा रहा था, तभी एक बदमाश पैदल वहां पहुंचा और उस पर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। पहले देखिए 2 तस्वीरें… गोली लगने से बदमाश घायल हुआ गोली लगने से राहुल उर्फ कालू गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे तुरंत स्थानीय लोगों की मदद से नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, राहुल का आपराधिक इतिहास है। इस घटना को पुरानी रंजिश या गैंगवार से जोड़कर देखा जा रहा है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। हमलावर की तलाश में आसपास के क्षेत्र की घेराबंदी की गई है। पुलिस ढाबे और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है ताकि आरोपी की पहचान की जा सके। पुलिस ने बताया कि राहुल उर्फ कालू एक हिस्ट्रीशीटर है। मोदीनगर थाने में उसका आपराधिक रिकॉर्ड दर्ज है। छह महीने पहले उसे जिला पंचायत सदस्य रवि कुमार से 15 लाख रुपए की रंगदारी मांगने के आरोप में जेल भेजा गया था। और दो महीने पहले ही उसे जमानत मिली थी। राहुल पर कुल 18 मुकदमे दर्ज है। पुलिस को यह मामला पुरानी रंजिश का लग रहा है। मोदीनगर एसीपी भास्कर वर्मा ने बताया- मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है। उन्होंने आश्वासन दिया कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर घटना का खुलासा किया जाएगा। मोदीनगर थाने में मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    शराब पिलाकर गला दबाया, फिर पेट्रोल डालकर जलाया शव:आगरा के सैंया क्षेत्र में मिले अधजले शव की शिनाख्त, 3 हिरासत में
    Next Article
    ₹1500 करोड़ कमाने वाली चौथी फिल्म बनी धुरंधर 2:वर्ल्डवाइड कलेक्शन ₹1501 करोड़ हुआ, भारत में नेट कमाई भी ₹1000 करोड़ के करीब

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment