Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गाजियाबाद में चलती कार पर युवक का स्टंट:3 दोस्त बना रहे रील, लोगों ने की कार्रवाई की मांग

    2 hours ago

    1

    0

    गाजियाबाद में एक युवक का चलती विंटेज कार पर खतरनाक स्टंट करने का वीडियो सामने आया है। वीडियो में युवक कार पर खड़े होकर संतुलन बनाते हुए दिखाई दे रहा है। यह घटना गाजियाबाद के सिहानी गेट और विजयनगर थाना क्षेत्र के आसपास की बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि यह युवक विजयनगर थाना क्षेत्र के मिर्जापुर इलाके का रहने वाला है। वीडियो में दिख रहा है कि युवक तेज रफ्तार में कार चला रहा है और उसी पर खड़े होकर स्टंट कर रहा है। कार के अंदर उसके तीन अन्य साथी भी मौजूद थे। कार में बैठे लोगों और आसपास चल रही अन्य गाड़ियों के चालकों ने इस स्टंट को अपने मोबाइल में रिकॉर्ड कर लिया। सड़क पर इस तरह के खतरनाक स्टंट से न सिर्फ युवक और उसके साथियों की जान को खतरा था, बल्कि अन्य राहगीरों के लिए भी बड़ा जोखिम पैदा हो सकता था। यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। लोग इस तरह की लापरवाही पर सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    आंवला स्टेशन पर मिला 3 दिन पुराना शव:बिहार से मनोना धाम दर्शन करने आया था व्यक्ति, होली की भीड़ में नहीं पड़ी नजर
    Next Article
    बरेली में होली पर दो पक्षों में झड़प:पुरानी रंजिश में 6 लोग घायल, 17 पर केस दर्ज

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment