Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गाजियाबाद में चप्पल पहनकर युवक ने धोए आलू, VIDEO:मशहूर चाट भंडार पर हर रोज पहुंचते हैं 500 से ज्यादा लोग, जांच में जुटी पुलिस

    4 hours ago

    2

    0

    गाजियाबाद में चाट भंडार में एक युवक पैरों में चप्पल पहनकर आलू को साफ कर रहा है। इसका 41 सेकेंड का एक वीडियो सामने आया है। जिसमें एक युवक रात के समय चाट की दुकान के बाहर एक भगोने में आलूओं को कुचलते हुए धोता दिखाई दे रहा है। दुकान के ही एक ग्राहक ने यह वीडियो बनाई है। वीडियो में एक लड़की बोल रही है कि मेरी मम्मी भी यहीं की टिक्की खाती हैं, अब मैं उन्हें पूरी सच्चाई दिखाउंगी। तब ही उन्हें भरोसा होगा। मामला लोनी थाना क्षेत्र में कृष्णा चाट भंडार का है। देखें वीडियो… अंकुर विहार में है चांट भंडार यह वीडियो डीएलएफ अंकुर विहार-3 एटीएम चौक पर स्थित कृष्णा चाट भंडार का है। जहां एक युवक चप्पल पहन कर आलू को रौंद रहा है। तभी एक ग्राहक ने चुपके से इसकी वीडियो बना कर सोशल मीडिया पर शेयर कर दी। यह भी बताया जा रहा है कि रात में हर रोज आलूओं को ऐसे ही साफ किया जाता है। इसकी शिकायत थाने में दर्ज करा दी है। अब पुलिस पूरे मामले की जानकारी कर रही है। इस स्थान पर 500 से अधिक लोग चांट और टिक्की खाने पहुंचते हैं। सड़क के किनारे है चांट भंडार यह चाट भंडार सड़क के किनारे है। वीडियो में देखा जा सकता है कि करीब 25 किलो से अधिक का एलमुनियम का भगोना है। उसमें आलू भरे हुए हैं। जहां चप्पल पहनकर जब युवक आलू को साफ कर रहा है तो आलू बाहर भी निकलकर गिरा। इससे पहले जूस ने थूकने का मामला भी सामने आया था। वीडियो में सरे आम स्वास्थ्य के साथ साथ इंसानियत को भी तार-तार किया जा रहा है। सचिन चौधरी ने इस मामले में अंकुर विहार थाने में तहरीर देते हुए कहा कि इसमें चांट भंडार के मालिक और वीडियो में इतनी घिनौनी हरकत करने वाले पर केस दर्ज कर कार्रवाई की जाए। साफ सफाई का ध्यान नहीं लोनी से मनोनीत पार्षद विपिन भाटी का कहना है कि यह वीडियो अंकुर विहार की है। जिसमें वीडियो में दुकान और चौराहे की पहचान हो रही है। इस मामले में पुलिस को कार्रवाई करनी चाहिए। इस मामले में फूड विभाग से भी हम शिकायत करेंगे। ………….. ये खबर भी पढ़ें- जेई ने बेटे को VIDEO कॉल कर फांसी लगाई:रामपुर में 10 साल का बेटा रोते हुए बोला- पापा को मम्मी बहुत परेशान करती थी यूपी में रामपुर में बिजली विभाग के जूनियर इंजीनियर (जेई) ने फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया। इससे पहले उन्होंने बड़े भाई के पास रह रहे अपने 12 साल के बेटे को वीडियो कॉल किया। फूट-फूट कर रोने लगे। फिर फंदे पर लटककर जान दे दी। बेटा भागकर ताऊ के कमरे में पहुंचा। मोबाइल देखकर चौंक पड़े। उन्होंने तुरंत भाई साथी कर्मचारियों को फोन किया। साथी भागकर मौके पर पहुंचे। दरवाजा तोड़ा तो जेई को फंदे से झूलता पाया। नजदीकी अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    कानपुर में 8 साल की बच्ची से रेप की कोशिश:चिल्लाते हुए बाहर आई तो लोगों ने बुजुर्ग को दौड़ाकर पकड़ा, पिटाई का VIDEO आया सामने
    Next Article
    शंकराचार्य 2.18 लाख सैनिकों की चतुरंगिणी सेना बनाएंगे:काशी में कहा- सेना गाय, धर्म-शास्त्र और मंदिर की रक्षा करेगी; पहले रोकेगी, टोकेगी फिर ठोकेगी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment