Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गाजियाबाद में एलपीजी सिलेंडर की किल्लत:राजनगर गैस एजेंसी पर लंबी कतारें, उपभोक्ता परेशान

    15 hours ago

    1

    0

    ईरान और इजरायल के बीच बढ़ते तनाव का असर अब आम लोगों की रसोई तक पहुंचता दिख रहा है। गाजियाबाद में एलपीजी सिलेंडर की किल्लत से लोग परेशान हैं। राजनगर स्थित इंडेन गैस एजेंसी के बाहर उपभोक्ताओं की लंबी कतारें देखी जा रही हैं। दोपहर करीब 1 बजे तक महिलाएं, बुजुर्ग और बच्चे खाली सिलेंडर लेकर लाइन में खड़े थे। कई उपभोक्ताओं ने बताया कि उन्होंने फरवरी के आखिरी सप्ताह में सिलेंडर बुक कराए थे, लेकिन अब तक उनकी डिलीवरी नहीं हुई है। कुछ उपभोक्ताओं का आरोप है कि इंडियन ऑयल की ऑनलाइन बुकिंग साइट का सर्वर भी ठीक से काम नहीं कर रहा है, जिससे नई बुकिंग भी नहीं हो पा रही है। सर्वर डाउन होने और एजेंसी पर सिलेंडर की कमी के कारण आपूर्ति प्रभावित हुई है। लाइन में खड़े उपभोक्ता संजू गुप्ता ने बताया कि वे तीन से चार घंटे से इंतजार कर रहे हैं। उन्होंने 18 फरवरी को सिलेंडर बुक कराया था, जिसकी डिलीवरी 27 फरवरी तक होनी थी, लेकिन वह अभी तक नहीं मिला। संजू गुप्ता के अनुसार, एजेंसी के कर्मचारी स्पष्ट जानकारी नहीं दे रहे हैं। एक अन्य उपभोक्ता प्रीति ने बताया कि वह सुबह 8 बजे से लाइन में लगी हैं, लेकिन दोपहर तक उनका नंबर नहीं आया। उन्होंने कहा कि घर में बच्चे हैं और सिलेंडर न होने से खाना बनाने में परेशानी हो रही है। लोगों का कहना है कि यदि आपूर्ति व्यवस्था में जल्द सुधार नहीं हुआ तो आम परिवारों की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। एजेंसी के बाहर उपभोक्ताओं की लंबी कतारें और उनकी चिंता स्पष्ट दिखाई दे रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बरेली में किसानों का प्रदर्शन, प्रशासन को सौंपा ज्ञापन:बढ़ती लागत, आवारा पशुओं से नुकसान पर छह सूत्रीय मांगें
    Next Article
    कोचिंग सेंटर में नौवीं के छात्र से मारपीट का आरोप:जालौन में संचालक समेत 4 पर मुकदमा, नोटिस जारी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment