Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कोचिंग सेंटर में नौवीं के छात्र से मारपीट का आरोप:जालौन में संचालक समेत 4 पर मुकदमा, नोटिस जारी

    13 hours ago

    1

    0

    जालौन के उरई शहर में एक कोचिंग सेंटर में पढ़ने वाले नौवीं कक्षा के छात्र के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। शिकायत के बाद पुलिस ने कोचिंग संचालक समेत चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। उरई शहर में स्थित इंटेलिजेंट भारत कोचिंग संस्थान में पढ़ने वाले नौवीं कक्षा के छात्र के साथ कथित तौर पर मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है। आरोप है कि कोचिंग संचालकों ने छात्र को कमरे में बंद कर बुरी तरह पीटा और उसे शारीरिक व मानसिक रूप से प्रताड़ित किया। जानकारी के अनुसार रामेश्वर नगर निवासी प्रियंका पुत्र शौर्य सिंह उरई कोतवाली क्षेत्र में स्थित इस कोचिंग सेंटर में कक्षा-9 का छात्र है। पीड़िता का आरोप है कि 10 मार्च को कोचिंग सेंटर के शिक्षक दिलीप, वैभव, रियाज खान और राघव श्रीवास्तव ने उसके पुत्र को शाम करीब 3:30 बजे से 5:20 बजे तक कोचिंग में रोककर मारपीट की। आरोप है कि पहले उसे बाथरूम में ले जाकर कपड़े उतरवाए गए और बुरी तरह पीटा गया। इसके बाद उसे ऑफिस में बंद कर रस्सी से बांधकर भी मारपीट की गई। जिससे छात्र को चोटें आईं और वह मानसिक रूप से भी आहत हो गया। पीड़िता के अनुसार एक दिन पहले कोचिंग के व्हाट्सएप ग्रुप में किसी अन्य छात्र द्वारा शिक्षकों के खिलाफ अश्लील संदेश भेजे गए थे। शिक्षकों ने बिना पुष्टि किए उसके बेटे पर ही शक जताया और अभिभावकों को सूचना दिए बिना उसके साथ मारपीट कर दी। बाद में परिजनों को फोन कर बुलाया गया और उन्हें गलत जानकारी दी गई। मामले की जानकारी होने पर परिजनों ने जिलाधिकारी से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की। इसके बाद जिलाधिकारी ने मामले की जांच के लिए चार सदस्यीय समिति गठित कर दी है, जिसमें विकास प्राधिकरण सचिव, डीआईओएस और मुख्य अग्निशमन अधिकारी (सीएफओ) को शामिल किया गया है। शिकायत के बाद विकास प्राधिकरण की टीम ने मौके पर पहुंचकर कोचिंग सेंटर का निरीक्षण भी किया। जांच के दौरान भवन का नक्शा पास न होने पर कोचिंग सेंटर को नोटिस जारी किया गया है। बताया जा रहा है कि उरई शहर में कई कोचिंग सेंटर बिना मानकों के संचालित हो रहे हैं। फिलहाल पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ मारपीट सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गाजियाबाद में एलपीजी सिलेंडर की किल्लत:राजनगर गैस एजेंसी पर लंबी कतारें, उपभोक्ता परेशान
    Next Article
    अयोध्या में घरेलू गैस संकट गहराया:घंटों इंतजार के बाद भी नहीं मिल रहे सिलेंडर, कांग्रेस प्रदेश महासचिव ने लगाया पक्षपात के आरोप

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment