Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गाजियाबाद में इलेक्ट्रनिक्स कंपनी में भीषण आग:10 किमी. दूर से दिखाई दे रहा धुआं, 20 से अधिक लोग फंसे; दमकल की 25 गाड़ियां बुझा रहीं आग

    5 hours ago

    1

    0

    गाजियाबाद में इलेन इलेक्ट्रनिक्स कंपनी में सोमवार शाम को भीषण आग लग गई। आग कंपनी की तीन मंजिला बिल्डिंग के हर फ्लोर तक फैल गई है। कंपनी में फंसे लोगों का रेस्क्यू किया जा रहा है। कंपनी में करीब 20 से अधिक लोग फंसे हुए हैं। करीब 10 किमी. दूर से धुआं दिखाई दे रहा है। मौके पर करीब दमकल विभाग की 25 गाड़ियां पहुंची हैं। इनमें गाजियाबाद के सभी फायर स्टेशन की गाड़ियां बुलाई गई हैं। गाजियाबाद के अलावा हापुड़ और नोएडा की गाड़ियां और बुलंदशहर से भी दमकल की गाड़ियां बुलाई गई हैं। वहीं प्रशासन ने कंपनी के आसपास खड़े अमोनिया गैस से भरे करीब 10 टैंकरों को हटाया है। कंपनी में 800 से 1000 कर्मचारी काम करते हैं। बताया जा रहा है कि कंपनी में लगी CNC मशीन अचानक हिट हो गई, जिसके बाद उसमें आग भड़क उठी। देखते ही देखते आग ने पूरी कंपनी को अपनी चपेट में ले लिया। कंपनी में पंखे और लाइट बनाने का कार्य किया जाता है, जिसके चलते अंदर बड़ी मात्रा में इलेक्ट्रॉनिक सामान और ज्वलनशील सामग्री मौजूद थी। कंपनी एनएच-24 से सटे इंडस्ट्रियल एरिया में है। आग की 2 तस्वीरें देखिए… घटना से जुड़ी अपडेट के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…
    Click here to Read more
    Prev Article
    बिजनौर में बस ने बाइक को मारी टक्कर:हादसे का लाइव सीसीटीवी फुटेज आया सामने, पति-पत्नी गंभीर घायल
    Next Article
    हेला पंचायत महासभा ने छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया:प्रथम और द्वितीय आने वालों को सम्मान पत्र, खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment