Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गाजियाबाद में कांच कचरे से बनेंगे उपयोगी उत्पाद:नगर निगम ने विजयनगर में ग्लास अप साइक्लिंग सेंटर शुरू किया

    9 hours ago

    1

    0

    गाजियाबाद नगर निगम ने कांच के कचरे के उचित उपयोग के लिए एक नई पहल की है। नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक की पहल पर विजयनगर के अकबरपुर बहरामपुर स्थित एमआरएफ सेंटर में ग्लास अप साइक्लिंग सेंटर शुरू किया गया है। आमतौर पर घरों, दुकानों और होटलों से निकलने वाली खाली या टूटी कांच की बोतलें कूड़े में फेंक दी जाती हैं। ये बोतलें सड़कों और नालियों में पड़ी रहकर गंदगी फैलाती हैं और चोट का कारण भी बन सकती हैं। अब इन बेकार बोतलों को एकत्र कर उनसे उपयोगी उत्पाद बनाए जा रहे हैं। इस सेंटर में कैंडल स्टैंड, पेन स्टैंड, गिलास, सजावटी सामान और अन्य उपयोगी वस्तुएं तैयार की जा रही हैं। यह प्लांट CSR के तहत HORIZON INDUSTRIAL PARKS के सहयोग से स्थापित किया गया है। इसमें स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को भी जोड़ा गया है, जिससे उन्हें रोजगार मिल रहा है और वे आत्मनिर्भर बन रही हैं। नगर निगम की गाड़ियां अब घरों और दुकानों से कांच का कचरा अलग से उठाएंगी। इस पहल से शहर को स्वच्छ रखने में मदद मिलेगी और कचरे से उपयोगी सामान बनाकर पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा मिलेगा। भविष्य में इस योजना को बड़े स्तर पर लागू करने की तैयारी की जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मेरठ पहुंचे जगद्गुरू श्री विश्वप्रसन्नतीर्थ स्वामी महाराज:भाजपा नेता नीरज मितल ने शगुन फार्महाउस पर किया स्वागत
    Next Article
    यूपी बोर्ड ने जारी किए कड़े निर्देश:उत्तरपुस्तिका में पैसे मिलने पर होगी कड़ी कार्रवाई, कक्ष निरीक्षक होंगे तलब

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment