Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    यूपी बोर्ड ने जारी किए कड़े निर्देश:उत्तरपुस्तिका में पैसे मिलने पर होगी कड़ी कार्रवाई, कक्ष निरीक्षक होंगे तलब

    11 hours ago

    1

    0

    उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद ने 18 फरवरी से शुरू हो रही हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षाओं में शुचिता सुनिश्चित करने के लिए कड़े निर्देश जारी किए हैं। बोर्ड सचिव भगवती सिंह ने सभी जिला विद्यालय निरीक्षकों (DIOS) को निर्देशित किया है कि किसी परीक्षार्थी की उत्तरपुस्तिका में मुद्रा (पैसे) पाए जाते हैं, तो इसे अनुचित साधन (Unfair Means) माना जाएगा। प्रमुख निर्देशों के तहत मूल्यांकन या संकलन के दौरान कॉपी से पैसे मिलने पर उन्हें तुरंत सरकारी राजकोष में जमा कराया जाएगा। परीक्षार्थियों के खिलाफ उत्तर प्रदेश सार्वजनिक परीक्षा (अनुचित साधनों का निवारण) अधिनियम, 2024 की संबंधित धाराओं के तहत कानूनी कार्रवाई होगी। इसे अनुशासनहीनता करार दिया गया है। कक्ष निरीक्षकों की जिम्मेदारी भी बढ़ा दी गई है। यदि छात्र की कॉपी में पैसे पाए जाते हैं, तो इसे ड्यूटी पर तैनात शिक्षक की लापरवाही माना जाएगा। बोर्ड ने स्पष्ट किया कि ऐसे मामलों में विभागीय नियमों के तहत कठोर दंडात्मक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। सचिव भगवती सिंह ने केंद्र व्यवस्थापकों से अपील की है कि परीक्षा का वातावरण भयमुक्त रखें। उन्होंने कहा है कि परीक्षार्थी भ्रामक शॉर्टकट के बजाय अपनी योग्यता और परिश्रम पर भरोसा करें। बोर्ड की विश्वसनीयता और मूल्यांकन की निष्पक्षता बनाए रखने के लिए इन निर्देशों का पालन जरूरी है। यह कदम परीक्षा प्रक्रिया में व्याप्त भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाने की दिशा में महत्वपूर्ण है। लाखों छात्रों की परीक्षाओं में पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए बोर्ड अलर्ट मोड में है। DIOS को निर्देश दिए गए हैं कि सभी केंद्रों पर इन नियमों का कड़ाई से पालन कराएं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गाजियाबाद में कांच कचरे से बनेंगे उपयोगी उत्पाद:नगर निगम ने विजयनगर में ग्लास अप साइक्लिंग सेंटर शुरू किया
    Next Article
    बच्ची की रेप-हत्या के विरोध में कैंडल मार्च निकाला:देवरिया में ग्रामीणों ने आरोपी को फांसी दो के नारे लगाए

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment