Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गाजियाबाद में करंट से युवक की मौत:मकान मालिक की लापरवाही से ग्रिल में फैला करंट

    2 hours ago

    1

    0

    गाजियाबाद के जय प्रकाश नगर स्थित वार्ड दौलतपुरा में करंट लगने से 25 वर्षीय चंदन कुमार की मौत हो गई। वह किराए के मकान में रहता था। यह घटना सुबह के समय हुई। परिजनों के अनुसार, चंदन सुबह मुंह धोने के लिए घर के बाहर लगी लोहे की ग्रिल के पास गया था। ग्रिल को छूते ही उसे करंट लगा और वह वहीं चिपक गया। आसपास के लोगों ने उसे बचाने का प्रयास किया और तुरंत अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक के चाचा रामहित ने इस घटना में लापरवाही का आरोप लगाया है। अन्य किरायेदारों ने बताया कि ग्रिल में पहले भी कई बार करंट आने की शिकायत मकान मालिक से की गई थी। इसके बावजूद समस्या का समाधान नहीं किया गया। चंदन कुमार अपने परिवार का इकलौता बेटा था और उसकी चार बहनें हैं। करीब दो साल पहले उसकी शादी हुई थी। वह अपने माता-पिता, पत्नी और बहनों के साथ रहता था। चंदन टाइल व पत्थर लगाने का काम करता था और पूरे परिवार का भरण-पोषण करता था। इस हादसे के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है। परिवार ने अपने एकमात्र कमाने वाले सदस्य को खो दिया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कौशांबी में डंपर-बाइक में भिड़ंत,15 फीट दूर जा गिरा युुवक:डंपर लेकर ड्राइवर फरार, सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस
    Next Article
    सहारनपुर में हाई परफॉर्मेंस क्रिकेट कैंप:खिलाड़ियों को तकनीकी प्रशिक्षण और विशेषज्ञों का मार्गदर्शन मिला

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment