Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गाजियाबाद में मजार तोड़ी, मलबा भी फेंका:मार्केट में तोड़कर जमीन समतल की, खुशी जताते हुए VIDEO पोस्ट किया

    6 hours ago

    1

    0

    गाजियाबाद में एक मजार तोड़ने का मामला सामने आया है। हिंदू संगठन से जुड़े लोगों ने मजार को तोड़ा। उसके बाद उसका मलबा ठेला में भरकर ले गए। बाकायदा इसका वीडियो भी बनाया। उसे सोशल मीडिया पर पोस्ट किया। यह वीडियो वायरल हुआ तो पुलिस अलर्ट हुई। अब एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। यह मामला शहर कोतवाली क्षेत्र के बिहारीनगर इलाके का है। पुलिस जांच में सामने आया है कि यह वीडियो दो महीना पुराना है। नवयुग मार्केट के पास स्थित बिहारी नगर कॉलोनी की मजार को तोड़ दिया गया। पुलिस इस घटना में शामिल दूसरे आरोपियों की पहचान की बात कह रही है। यह 2 तस्वीर देखिए… अब विस्तार से जानिए पूरा मामला बिहारी नगर इलाके में नवयुग मार्केट है। यहां पर एक मजार थी। मजार किसकी थी, यह जानकारी सामने नहीं आई है। इसी मजार को तोड़ने का वीडियो सामने आया है। एक मीनट के इस वीडियो में दिख रहा है कि 7 से 8 लोग दिख रहे हैं। वीडियो में एक गीत भी बज रहा है। इसमें सनातन धर्म के दुश्मनों को सबक सिखाने की पंक्तियां गूंज रही हैं। वीडियो में दिख रहा है कि युवा बारी-बारी से मजार पर हथौड़ा चला रहे हैं। उसके बाद उसकी ईंट निकाल कर उसे एक ठेले पर रख रहे हैं। मजार को तोड़ने के बाद उसको समतल करके सभी खुशी जता रहे हैं। गीत में हिंदू रक्षा दल का भी जिक्र है। यह वीडियो सामने आया तो पुलिस एक्टिव हुई। वीडियाे में दिख रहे युवकों की पहचान की गई। एक युवक की पहचानआदर्श दुबे के रूप में हुई। वह उसी क्षेत्र का रहने वाला है। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। उसे आज ही जेल भेज दिया गया। जबकि वीडियो में दिख रहे बाकी युवकों की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस को मौके पर जमीन समतल मिली पुलिस उस जगह पहुंची जहां पर मजार को तोड़ा गया था। वहां पर मजार नहीं मिला। जमीन समतल मिली। पुलिस का कहना है कि आसपास के लोगों से बात करने पर पता चला है कि यह घटना करीब दो महीने पहले का है। इसका वीडियो अब सामने आया है। स्थानीय निवासियों ने पुलिस को बताया कि उस स्थान पर पहले एक मजार थी, लेकिन कुछ समय से वह मौजूद नहीं है। एसएचओ कोतवाली सचिन बालियान ने बताया कि मामले को गंभीरता से लिया गया है। फरार आरोपियों की पहचान कर उन्हें जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। पुलिस वायरल वीडियो की भी गहनता से जांच कर रही है, ताकि पूरे मामले की सच्चाई सामने आ सके। ------------------------- ये खबर भी पढ़ें… गैंग के वीडियो इंस्टाग्राम पर देखकर ज्वाइन किया लॉरेंस गैंग, आगरा के 5 लड़कों ने रोहित शेट्‌टी के घर पर की फायरिंग फिल्म प्रोड्यूसर रोहित शेट्‌टी के घर फायरिंग केस में यूपी के 7 आरोपी पकड़े गए हैं। इसमें 5 आरोपी आगरा के है। इन सबको लॉरेंस गैंग से जुडे़ बाह बिजौली के ही शूटर प्रदीप शर्मा उर्फ गोलू पंडित ने अपने साथ जोड़ा था। गोलू पंडित ने जयपुर के जी क्लब होटल पर फायरिंग की थी। इस मामले में राजस्थान पुलिस ने उसे आगरा से गिरफ्तार किया था। पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    जमीन विवाद में दरोगा ने युवक का कॉलर पकड़ा, VIDEO:देवरिया में पीड़ित ने एसपी से की कार्रवाई की मांग, विभागीय जांच शुरू
    Next Article
    टीचर पति को पीटा, जमकर थप्पड़ मारे:सीतापुर में बुर्का पहनकर जासूसी करने पहुंची पत्नी; महिला टीचर से अवैध संबंध का आरोप

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment