Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गाजियाबाद में नाबालिग छात्रा से गैंगरेप, पुलिस ने बदली तहरीर:पीडिता बोली मुझे नशे की गोलियां दीं, मां ने कहा- इंसाफ नही मिला तो आत्मदाह कर लेंगे

    1 hour ago

    1

    0

    गाजियाबाद में कक्षा 6 की छात्रा से दो युवकों पर गैंगरेप का आरोप है, इस मामले में पीड़ित परिवार ने दरोगा पर तहरीर बदलने का आरोप है। जिसमें जो तहरीर पुलिस को दो, उस पर केस दर्ज न करके पीड़ित परिवार से दूसरी तहरीर लिखवाई। इस मामले में शनिवार को पीड़ित छात्रा अपनी मां के साथ पुलिस से मिली। साथ तहसील में भी कार्रवाई की मांग की। छात्रा की मां ने कहा कि यदि हमें इंसाफ नहीं मिला तो हम यहीं पर मर जाएंगे, आत्म्दाह कर लेंगे। 24 अप्रैल की मोदीनगर क्षेत्र की घटना मोदीनगर थाना क्षेत्र की की एक कॉलोनी निवासी13 वर्षीय कक्षा 6 की पढ़ाई कर रही है, छात्रा 24 अप्रैल को एक मकान में नग्न अवस्था में मिली थी। परिजनों ने दो युवकों पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाकर थाने में तहरीर दी थी। परिजनों का आरोप है कि चौकी प्रभारी ने तहरीर बदलवाकर छेड़छाड़ की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की। छात्रा का आरोप है कि नशीला पदार्थ पिलाकर मेरे साथ गैंगरेप किया। पुलिस ने सिर्फ छेड़छाड़ की तहरीर लिखवाकर केस दर्ज कर लिया। यह कहा छात्रा ने मुझे दुकान पर मिले थे, उसके बाद मैं उनके घर गई। मुझसे कहा कि तुझे बुखार है। मैंने कहा कि मुझे बुखार नहीं है। मुझे कोल्डड्रिक पिलाई, मुझे एक टेबलेट खिला दी। इसके बाद मुझे होश नहीं रहा। फिर मेरे साथ गलत काम किया। पीड़िता ने कहा कि जब मेरी मम्मी आई तो मम्मी ने मुझे कपड़े पहनाए थे। जब हम थाने गए तो थाने में बोल बोलकर तहरीर लिखवाई। शनिवार को किशोरी के परिजन मोदीनगर थाने पहुंचे और जमकर हंगामा किया। आरोप है कि पुलिस जान बुझकर आरोपियों को बचाने का प्रयास कर रही है। हंगामा करते हुए परिजन दिल्ली मेरठ मार्ग पर आए और सड़क पर बैठ गए। इसी बीच पुलिस ने उन्हें सड़क से हटा दिया। मां बोली यहीं मर जाएंगे नाबालिग छात्रा की मां ने कहा कि मेरी बेटी सुबह 7 बजे घर से गई थी। हमारी सुनवाई नहीं हुई। एक आरोपी पकड़ा गया, दूसरा घूम रहा है। अगर हमें इंसाफ नहीं मिला तो मैं यही मर जाउंगी। हम यही आग लगा लेंगे। हम तहसील में ही आग लगा लेंगे। मेरी बेटी नग्न हालत में मिली थी। छात्रा की मां ने कहा यदि सामूहिक दुष्कर्म की धारा ना बढ़ाई तो अनिश्चिकालीन धरना शुरू कर देंगे। एसीपी मोदीनगर ने भास्कर वर्मा ने बताया कि नाबालिग ने मजिस्ट्रेट के समक्ष छेड़छाड़ होने की बात के बयान दिए थे। मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद कुछ कहा जा सकता है। निष्पक्ष कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    ‘ईरान कमजोर, डील चाहता’, राष्ट्रपति ट्रंप बोले- जरूरत पड़ी तो फिर स्ट्राइक करेंगे
    Next Article
    लखनऊ में तड़के गरज-चमक के साथ झमाझम बारिश:40KM की रफ्तार से चलीं हवाएं, 10 मई तक नहीं चलेगी लू

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment