Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    शाहजहांपुर में युवती से छेड़छाड़:ब्लैकमेल और जबरन कार में बैठाने की कोशिश: FIR दर्ज, आरोपी पर गंभीर आरोप

    1 hour ago

    2

    0

    शाहजहांपुर में एक युवती ने युवक पर छेड़छाड़, ब्लैकमेल और जबरन कार में बैठाने की कोशिश का आरोप लगाया है। पीड़िता की तहरीर पर रोजा थाने में आरोपी अक्षय अवस्थी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पीड़िता ने शिकायत में बताया कि आरोपी उसे फोन कर अश्लील बातें करता है और भविष्य बर्बाद करने की धमकी देता है। साथ ही सोशल मीडिया पर बदनाम करने और परिवार के सदस्यों को फोन कर उसकी छवि खराब करने का भी आरोप लगाया है। युवती का कहना है कि आरोपी कई बार रास्ते में रोककर उसके साथ छेड़छाड़ कर चुका है। इतना ही नहीं, उसने जबरदस्ती अपनी कार में बैठाने का भी प्रयास किया। पीड़िता के अनुसार, आरोपी लगातार उसे मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रहा है। आत्महत्या के लिए उकसाने का भी आरोप पीड़िता ने आरोप लगाया कि आरोपी उसे आत्महत्या के लिए उकसा रहा है और यह सिलसिला अब भी जारी है। इससे वह मानसिक, सामाजिक और भावनात्मक दबाव में है। युवती ने बताया कि उसे लगातार असुरक्षा महसूस हो रही है। घर से बाहर निकलना भी मुश्किल हो गया है। उसने किसी भी अप्रिय घटना के लिए आरोपी को जिम्मेदार ठहराया है और सुरक्षा की मांग की है। पुलिस ने शुरू की जांच पुलिस ने पीड़िता की तहरीर के आधार पर संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए विवेचना शुरू कर दी गई है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सुल्तानपुर में फर्जी वसीयत मामले में FIR दर्ज:बुज़ुर्ग महिला के चचेरे भाई ने किया जालसाजी, कोर्ट के आदेश पर तीन लोगों के खिलाफ हुआ मुकदमा
    Next Article
    गली में टहल रहे युवक को बदमाशों ने मारी गोली:मेरठ में खाना खाने के बाद टहल रहा था, पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लिया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment