Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गाजियाबाद में नरसिंहानंद बोले- सलमान खान के माफियाओं से संबंध:रोल मॉडल की तरह पेश करना बंद करना चाहिए, हीरो मानने वाले सनातन के शत्रु

    4 hours ago

    1

    0

    "सलमान खान कोई हीरो नहीं हैं। उसे रोल मॉडल की तरह पेश करना बंद करना चाहिए। उसके दुबई में सबसे ज्यादा माफियाओं से संबंध है। मुंबई बम ब्लास्ट साजिशकर्ताओं में से एक संजय दत्त उसे तथाकथित भाई बुलाता है। संजय दत्त को फांसी होनी चाहिए थी लेकिन वह आजाद घूम रहा है। सलमान लव जिहाद की पैदाइश हैं। उसके पिता मुस्लिम और मां हिंदू हैं। उसकी फिल्में देखनी बंद कर देनी चाहिए। सलमान खान को हीरो मानने वाले सनातन के शत्रु हैं।" ये कहना है शिवशक्ति धाम डासना के पीठाधीश्वर यति नरसिंहानंद गिरी का। उन्होंने शनिवार को वीडियो जारी कर किया है। जिसमें ये बातें कही हैं। बॉलीवुड पर मुसलमानों का कब्जा करवाने वालों में सलमान का हाथ यति नरसिंहानंद गिरी ने कहा- मुझसे बहुत सारे बच्चे रोज सलमान खान को लेकर सवाल पूछते हैं। वे कहते हैं कि सलमान खान को हीरो क्यों बनाया जा रहा है। पहले तो यह समझो कि सलमान खान कौन है। वह मुस्लिम पिता और हिंदू मां का बेटा है। बॉलीवुड पर मुसलमानों का कब्जा करवाने वालों में इसका भी हाथ है। भाजपा के बड़े नेता की बेटी सलमान के साथ रही सलमान के साथ भाजपा के एक बड़े नेता की बेटी बहुत दिनों तक साथ रही है। मैं किसी का नाम नहीं लेना चाहता। सब इससे परिचित हैं। दुबई में सबसे ज्यादा अगर संबंध हैं माफियाओं से, तो वो सलमान खान के हैं। सलमान खान को हीरो मानने वाले सनातन के शत्रु हैं। राजनीतिक पहुंच के चलते संजय दत्त को नहीं हुई सजा संजय दत्त इस सलमान को अपना भाई मानता है। वही संजय दत्त जो पांच टाइम का नवाजी है, जो मुंबई में हुए धमाकों का आरोपी रहा है। उसे बहुत पहले ही फांसी हो जानी चाहिए थी लेकिन राजनीतिक पहुंच के चलते वह बच गया। आज वो हीरो बनकर घूमता रहता है। एक बहुत बड़ा संगठन है हिंदुओं का। उस संगठन ने लाखों हिंदुओं लड़कियों को मुसलमानों के घरों में भेज दिया है। सलमान खान की पिक्चर देखना बंद करे नासमझ और मूर्ख हिंदुओं के दिमाग में ये डाला जा रहा है कि सलमान खान जो करता है, वही फैशन हो जाता है। जबकि वास्तव में ये है कि अगर सलमान खान को उच्च राजनीतिक संरक्षण न हो, तो आज हिंदुओं ने उसकी औकात दो कौड़ी की कर दी है। कोई इन खानों की पिक्चर देखना नहीं चाहता है। युवाओं को उसकी फिल्में देखनी बंद कर देनी चाहिए
    Click here to Read more
    Prev Article
    रामपुर डायट में दो दिवसीय नवाचार महोत्सव संपन्न:शिक्षकों, प्रशिक्षुओं ने टीएलएम, बेस्ट प्रैक्टिसेज और कलाकृतियां प्रदर्शित कीं
    Next Article
    स्टूडेंट का अपहरण करने वाले 8 यू-ट्यूबर अरेस्ट:कान पकड़कर माफी मांगी, बोले- दोबारा नहीं करेंगे; 2 लाख मांगी थी फिरौती

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment