Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    रामपुर डायट में दो दिवसीय नवाचार महोत्सव संपन्न:शिक्षकों, प्रशिक्षुओं ने टीएलएम, बेस्ट प्रैक्टिसेज और कलाकृतियां प्रदर्शित कीं

    1 hour ago

    1

    0

    रामपुर के रंगोली मंडप में दो दिवसीय नवाचार और कला महोत्सव का समापन हो गया। राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद और जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) रामपुर के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस महोत्सव में शिक्षकों और डीएलएड प्रशिक्षुओं ने अपने नवाचार, टीएलएम मॉडल और कलाकृतियों का प्रदर्शन किया। निर्णायक मंडल ने गहन मूल्यांकन के बाद विजेताओं की घोषणा की। कार्यक्रम आयोजक श्रीमती तृप्ति चंद्रा ने बताया कि महोत्सव में प्राथमिक, उच्च प्राथमिक, माध्यमिक विद्यालयों के शिक्षकों और डीएलएड प्रशिक्षुओं ने भाग लिया। उन्होंने नवाचार, बेस्ट प्रैक्टिसेज पर आधारित टीएलएम सामग्री और आकर्षक कलाकृतियों का प्रदर्शन किया। प्रतिभागियों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी दीं, जिनमें नृत्य शामिल थे। प्रतियोगिता के मूल्यांकन के लिए राजकीय राजा डिग्री कॉलेज रामपुर से एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. हितेंद्र कुमार तथा असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. सोमेंद्र कुमार और डॉ. विजेंद्र सिंह निर्णायक मंडल में शामिल थे। उन्होंने सभी प्रस्तुतियों का निष्पक्ष अवलोकन और मूल्यांकन किया। कला प्रतियोगिता में शिक्षकों की श्रेणी में दीपा राणा और डीएलएड प्रशिक्षुओं में इफतर ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। नवाचार बेस्ट प्रैक्टिसेज टीएलएम प्रतियोगिता में प्राथमिक विद्यालय से श्वेता सिंह, उच्च प्राथमिक से रवि माथुर, माध्यमिक से अंजू सिंह और डीएलएड प्रशिक्षुओं में दीक्षा प्रथम रहीं। डायट प्राचार्य एवं उप शिक्षा निदेशक अशोक कुमार ने आयोजन की सराहना की। उन्होंने कहा कि ऐसे कार्यक्रम छात्र-शिक्षकों की रचनात्मकता को बढ़ावा देते हैं और उन्हें अपनी कला-संस्कृति से जोड़ते हैं। उन्होंने सभी प्रतिभागियों को बधाई देते हुए कार्यक्रम के सफल समापन की घोषणा की। इस अवसर पर प्रवक्ता राजेश कुमार, बृजराज किशोर, उमा यादव (प्रशिक्षु), विज्ञान क्लब से सोमपाल, बीईओ अशोक कुमार, अनुप कुमार, रविंद्र कुमार सहित समस्त डायट स्टाफ उपस्थित रहा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गाजियाबाद में महाशिवरात्रि पर सुरक्षा कड़ी:एडिशनल CP राजकरन नैय्यर ने फोर्स के साथ किया पैदल मार्च, बम निरोधक दस्ते से चेकिंग
    Next Article
    गाजियाबाद में नरसिंहानंद बोले- सलमान खान के माफियाओं से संबंध:रोल मॉडल की तरह पेश करना बंद करना चाहिए, हीरो मानने वाले सनातन के शत्रु

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment