Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गाजियाबाद में परफ्यूम की फैक्ट्री में आग लगी:लाखों का सामान जलकर राख, दमकल की 6 गाड़ियों ने साढ़े तीन घंटे में पाया काबू

    15 hours ago

    1

    0

    गाजियाबाद के लोनी की ट्रॉनिका सिटी औद्योगिक क्षेत्र में बुधवार सुबह करीब 4 बजे परफ्यूम बनाने वाली फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। आग लगने से फैक्ट्री में रखा सामान जल गया। सूचना मिलने पर दमकल विभाग की छह गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। करीब साढ़े तीन घंटे की मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पाया जा सका। राहत की बात यह रही कि हादसे में कोई घायल नहीं हुआ। पहली मंजिल पर आग लगी ट्रॉनिका सिटी इंडस्ट्रियल एरिया के सेक्टर बी-3 स्थित प्लॉट नंबर डी-4 पर कुमार पैकर्स नाम से फैक्ट्री संचालित है। बुधवार सुबह करीब 4:24 बजे फैक्ट्री में आग लगने की सूचना दमकल विभाग को मिली। इसके बाद लोनी फायर स्टेशन से तीन दमकल गाड़ियां मौके पर भेजी गईं। दमकलकर्मियों ने पहुंचकर देखा कि आग फैक्ट्री की पहली मंजिल के पूरे हिस्से में फैल चुकी थी। फैक्ट्री के कर्मचारी भी वहां लगे अग्निशमन उपकरणों की मदद से आग बुझाने का प्रयास कर रहे थे। दूसरी इमारत की छत से आग बुझाई दमकलकर्मियों ने फैक्ट्री के अंदर सीढ़ियों और पास की फैक्ट्री की छत से पानी की लाइन बिछाकर दोनों तरफ से आग बुझाना शुरू किया। आग की गंभीरता को देखते हुए वैशाली, साहिबाबाद और बागपत के खेकड़ा फायर स्टेशन से भी एक-एक दमकल गाड़ी बुलाई गई। कुल छह दमकल गाड़ियों की मदद से सुबह करीब 7:30 बजे आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया। इसके बाद जले हुए सामान को हटाकर उसके नीचे सुलग रही आग को भी बुझाया गया। फैक्ट्री के भूतल पर गत्ते बनाने का काम होता है, जबकि पहली मंजिल पर कार परफ्यूम आदि बनाए जाते हैं। आग लगने का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो सका है। घटना के दौरान स्थानीय पुलिस भी मौके पर मौजूद रही।
    Click here to Read more
    Prev Article
    खनन-राजस्व टीम पर हमले में तीन गिरफ्तार:सुल्तानपुर में मुठभेड़, एक के पैर पर गोली लगी, पिस्टल, कारतूस और स्कॉर्पियो मिली
    Next Article
    चार दिन से लापता युवक का शव खेत में मिला:हरदोई में परिजनों ने मंदिर के पुजारी समेत चार लोगों पर मारपीट कर हत्या का आरोप लगाया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment