Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गाजियाबाद में पेंट बनाने की फैक्ट्री में भीषण आग:आग बुझाने में फायर बिग्रेड की 12 गाड़ियां लगीं, किमी तक दिखाई दे रहीं लपटें

    2 hours ago

    1

    0

    गाजियाबाद में मेरठ रोड स्थित पेंट बनाने की एक फैक्ट्री में देर रात भीषण आग लग गई। आग इतनी भयानक थी कि कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि आग की लपटें करीब दो किलोमीटर दूर से दिखाई दे रही थीं। सूचना मिलते ही मुख्य अग्निशमन अधिकारी Rahul Pal दमकल की गाड़ियों के साथ मौके पर पहुंचे। शहर के अलग-अलग फायर स्टेशनों से कुल 12 गाड़ियां मौके पर लगाई गई हैं। फैक्ट्री में पेंट बनाया जाता है और अंदर रखे ड्रम तेज धमाकों के साथ फट रहे हैं, जिससे आग और विकराल हो गई। देखिए 2 तस्वीरें… दूर तक दिखाई दे रहीं लपटें यह घटना मधुबन बापूधाम थाना क्षेत्र की बताई जा रही है। आग की ऊंची-ऊंची लपटें दूर तक दिखाई दे रही हैं। दमकल कर्मी लगातार आग पर काबू पाने की कोशिश में जुटे हैं, लेकिन देर रात तक आग पूरी तरह नियंत्रित नहीं हो सकी थी। फायर विभाग के अधिकारियों के अनुसार, आसपास के इलाकों से भी अतिरिक्त गाड़ियां बुलाई गईं ताकि आग को फैलने से रोका जा सके। सीएफओ राहुल पाल ने बताया कि आग लगने के कारणों की जांच कराई जाएगी। फिलहाल फैक्ट्री मालिक के बारे में स्पष्ट जानकारी नहीं मिल सकी है। प्रशासन ने एहतियातन आसपास के लोगों को सुरक्षित दूरी बनाए रखने की सलाह दी है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    हनुमानगढ़ी में 4 नए पुजारियों की नियुक्ति की गई:सागरिया और हरिद्वारी पट्‌टी की बैठक में हुआ निर्णय,पद भार ग्रहण कराया गया
    Next Article
    आंवला स्टेशन पर मिला 3 दिन पुराना शव:बिहार से मनोना धाम दर्शन करने आया था व्यक्ति, होली की भीड़ में नहीं पड़ी नजर

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment