Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गाजियाबाद में पति ने पत्नी को कुल्हाड़ी से काट डाला:थाने पहुंचकर पुलिस से कहा- जाओ मेरे घर में लाश पड़ी है, मैंने हत्या की

    4 hours ago

    1

    0

    गाजियाबाद में 80 साल के बुजुर्ग ने 72 साल की पत्नी को कुल्हाड़ी से काटकर मार डाला। उसके सिर- गर्दन और कंधे पर कुल्हाड़ी से ताबड़तोड़ कई वार किए। जब पत्नी की मौत हो गई तो थाने पहुंचा। पुलिस से कहा कि मैंने अपनी पत्नी की काटकर हत्या कर दी है। जाओ मेरे घर में उसकी लाश पड़ी है जिसके बाद पुलिस को घटना की जानकारी हुई। पुलिस उसे पकड़कर घटना स्थल पर पहुंची। कमरे में चारपाई पर उसकी पत्नी का शव खून से लथपथ पड़ा हुआ था। पुलिस उसकी पत्नी को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंची। वहां डॉक्टरों ने बताया कि उसकी पहले ही मौत हो चुकी है। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पता चला है कि पत्नी से उसका अक्सर झगड़ा होता था। उसके बाद उसने ये कदम उठाया। घटना शनिवार सुबह मुरादनगर थाने की है। अब विस्तार से पढ़िए पूरा मामला थाने पहुंचकर पुलिस को दी पत्नी की हत्या की जानकारी हरपाल रावली कला गांव का रहने वाला है। वह सुबह करीब 5 बजे चौकी रावली पहुंचा। वहां पुलिस को बताया कि मैंने पत्नी उर्मिला की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी है। उसकी बात सुनते ही पुलिस हरकत में आई। उसे लेकर घटना स्थल पर पहुंची। वहां देखा तो उर्मिला की लाश चारपाई पर खून से सनी हुई पड़ी थी। फर्श पर खून फैला था। पुलिस ने फौरन फॉरेंसिक टीम को बुलाया। फॉरेंसिक टीम ने सैंपल लिया। उसके बाद आरोपी को हिरासत में लेकर कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बेटी और दामाद मेरठ गए थे हरपाल ने पूछताछ में बताया- वह अपनी बेटी कंचन, दामाद और दो नाती कुणाल और अजय के साथ उनके घर रहता है। उसका पत्नी से अक्सर झगड़ा होता रहता है। शुक्रवार को भी उसका पत्नी से झगड़ा हुआ था। बेटी और दामाद उस वक्त घर में नहीं थे।किसी काम से मेरठ गए थे। रात में वह पत्नी उर्मिला और दो नाती के साथ घर में सोया था। सुबह में उसने 4:30 बजे के करीब कुल्हाड़ी से पत्नी पर ताबड़तोड़ कई बार वार किए। जिससे उसकी मौत हो गई। घटना के समय दोनों नाती सो रहे थे। इसलिए उन्हें घटना की जानकारी नहीं हुई। नाती बोला- नाना ने ही नानी को मारा है नाती ने पुलिस को बताया- मेरे नाना की दिमागी हालत ठीक नहीं चल रही है। नानी और नाना आपस में अक्सर झगड़ा करते रहते हैं। रात में हम लोग कमरे में अंदर सो रहे थे। जबकि नानी और नाना बाहर चारपाई पर सो रहे थे। इसके बाद किसी बात से नाराज होकर रात में ही नाना ने नानी की हत्या कर दी। पुलिस बोली- आरोपी से की जा रही पूछताछ एडिशनल पुलिस कमिश्नर लॉ एंड ऑर्डर राजकरण नेयर ने बताया- आज तड़के एक 80 साल के व्यक्ति ने पुलिस को आकर सूचना दी। कि मैंने अपनी पत्नी को मार दिया है। जिसके बाद बाद पुलिस मौके पर पहुंची। उसकी पत्नी को लेकर अस्पताल आई। जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। आरोपी को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    पीलीभीत में बहन का विवाद सुलझाने गए भाई की हत्या:ससुरालियों ने लाठी-डंडों से पीट-पीटकर मार डाला, अस्पताल पहुंचने से पहले तोड़ा दम
    Next Article
    प्रयागराज में सुबह से धूप ने किया बेहाल:बारिश के बाद उमस भरी गर्मी, तापमान फिर पहुंचा 44°C

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment