Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पीलीभीत में बहन का विवाद सुलझाने गए भाई की हत्या:ससुरालियों ने लाठी-डंडों से पीट-पीटकर मार डाला, अस्पताल पहुंचने से पहले तोड़ा दम

    2 hours ago

    1

    0

    पीलीभीत जिले में एक युवक की लाठी-डंडों से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। युवक अपनी बहन की ससुराल में घरेलू विवाद सुलझाने और समझौता कराने गया था। यह घटना पूरनपुर कोतवाली क्षेत्र के शेरपुर गांव के नवदिया मोहल्ले में हुई। मृतक की पहचान 28 वर्षीय जीशान के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, शेरपुर गांव निवासी जीशान (28), पुत्र इरशाद, शुक्रवार देर रात अपने पड़ोसी हबीब खान के घर गया था। जीशान की बहन की शादी हबीब के परिवार में हुई है। पिछले कुछ समय से बहन और उसके ससुराल वालों के बीच विवाद चल रहा था। शुक्रवार रात को भी उनके बीच कहासुनी हुई, जिसके बाद जीशान मामला शांत कराने पहुंचा था। समझौते की बातचीत के दौरान दोनों पक्षों में बहस बढ़ गई। विवाद गहराने पर ससुराल पक्ष के कई लोगों ने जीशान पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। आरोपियों ने जीशान को गंभीर रूप से घायल कर दिया और मौके से फरार हो गए। परिजन जीशान को इलाज के लिए अस्पताल ले जा रहे थे। गजरौला के पास पहुंचते ही उसने दम तोड़ दिया। युवक की मौत की सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। मामले की जांच जारी है। आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस कोतवाल पवन पांडेय ने बताया- पारिवारिक झगड़े के दौरान युवक की मौत हुई है। पीड़ित पक्ष की ओर से नामजद तहरीर मिल चुकी है। कुछ संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है और फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें लगातार दबिश दे रही हैं। जांच के आधार पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    रायबरेली में रास्ते के विवाद में फायरिंग:3 को गोली लगी, 2 पुलिसकर्मी गिरफ्तार; चकरोड निर्माण को लेकर विवाद
    Next Article
    गाजियाबाद में पति ने पत्नी को कुल्हाड़ी से काट डाला:थाने पहुंचकर पुलिस से कहा- जाओ मेरे घर में लाश पड़ी है, मैंने हत्या की

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment