Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गाजियाबाद में सूर्या की हत्या करने वाला 5वां आरोपी अरेस्ट:बुलडोजर से मदरसा ढहाया, DM बोले- 1.23 करोड़ की रिकवरी भी होगी

    18 hours ago

    1

    0

    गाजियाबाद में सूर्या चौहान की हत्या में शामिल 5वें आरोपी सारिक मेवाती को पुलिस ने बुधवार को गिरफ्तार कर लिया। वह 6 दिन से फरार था। आरोपी सारिक नवनीत विहार, खोड़ा का रहने वाला है। पुलिस ने उस पर 25 हजार का इनाम रखा था। प्रशासन ने बुधवार को खोड़ा से करीब 15 किलोमीटर दूर मसूरी क्षेत्र में बुलडोजर चलाकर मदरसा जामिया अरबिया इशातुल इस्लाम को गिरा दिया। DM रविंद्र कुमार ने बताया- मसूरी में लगभग 5 हेक्टेयर सरकारी भूमि दर्ज है। इसमें करीब 1 हेक्टेयर भूमि पर मदरसा नबिया इस्लाम ने अवैध कब्जा कर लिया था। 5 बुलडोजर लगाकर कब्जे वाली जमीन पर सात कमरे और अन्य निर्माण ढहा दिए गए। मदरसा संचालक से 1 करोड़ 23 लाख की रिकवरी की जाएगी। तस्वीरें देखिए… सुबह खोड़ा में पहुंचे थे बुलडोजर, फिर मसूरी क्षेत्र की तरफ घूमे सुबह सूर्या चौहान के इलाके खोड़ा में भी बुलडोजर पहुंचा था, लेकिन बाद में अधिकारी उसे लेकर मसूरी क्षेत्र में पहुंच गए। कार्रवाई के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस और रैपिड रिस्पांस फोर्स (RRF) के 850 जवान पूरे इलाके में तैनात रहे। प्रशासन अवैध निर्माणों और संपत्तियों की जांच में जुटा हुआ है। अब तक 1,600 से अधिक लोगों का सत्यापन किया जा चुका है और संदिग्ध व्यक्तियों पर लगातार नजर रखी जा रही है। मंगलवार को पुलिस कमिश्नर जे. रविंदर गौड और डीएम रविंद्र मांदड़ की मौजूदगी में अल्पसंख्यक विभाग ने दो अन्य मदरसों को भी सील कर दिया था। इन मदरसों के संचालकों समेत तीन लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। साथ ही, दोनों मदरसों की बिजली आपूर्ति भी काट दी गई थी। बकरीद के दिन बुलाकर सूर्या के पेट में चाकू घोपा था बकरीद के दिन (28 मई) 17 साल के सूर्या की हत्या हुई थी। नाबालिग दोस्त के मुताबिक, असद ने फोन करके सूर्या को बुलाया। साथियों के साथ उसे घेर लिया और चाकू से ताबड़तोड़ वार किए। मारने से पहले उसने सूर्या से पूछा था- क्या कभी बकरा हलाल होते देखा है? आओ, दिखाते हैं। इसका CCTV भी सामने आया था। वहीं, खोड़ा पुलिस ने दोपहर में 3 आरोपियों को भी गिरफ्तार किया है। इनमें असद के पिता नवाब (45), फरहान (19) और आतिफ (19) शामिल हैं। फरहान ने पुलिस को बताया, नवाब ने असद को सूर्या की हत्या के लिए उकसाया था। कहा था- बकरीद पर सूर्या की कहानी खत्म कर दो। सूर्या हत्याकांड से जुड़े अपडेट्स के लिए नीचे लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए…
    Click here to Read more
    Prev Article
    यूपी की बड़ी खबरें:लखीमपुर में अधिकारियों पर भड़के MP आनंद भदौरिया, बोले- हम पाकिस्तान के सांसद नहीं, भारत के सांसद हैं
    Next Article
    प्रयागराज में बेटा ही निकला मां-बाप, बहन का हत्यारा:फिर दोस्त ने बेटे को मार डाला, बोला- जो मां-बाप का नहीं, वो मेरा क्या होगा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment