Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    यूपी की बड़ी खबरें:लखीमपुर में अधिकारियों पर भड़के MP आनंद भदौरिया, बोले- हम पाकिस्तान के सांसद नहीं, भारत के सांसद हैं

    21 hours ago

    1

    0

    लखीमपुर-खीरी में दिशा समिति (जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति) की बैठक के दौरान धौरहरा से सपा सांसद आनंद भदौरिया और अधिकारियों के बीच तीखी नोकझोंक हुई। सरकारी योजनाओं और कार्यक्रमों की जानकारी जनप्रतिनिधियों को न दिए जाने पर सांसद ने नाराजगी जताते हुए अधिकारियों को प्रोटोकॉल और जनप्रतिनिधियों के सम्मान का पाठ पढ़ाया। बैठक के दौरान सांसद आनंद भदौरिया ने अधिकारियों से कहा– सांसद किसी पार्टी का नहीं होता, देश का होता है। हम पाकिस्तान के सांसद नहीं हैं, भारत के सांसद हैं। उन्होंने सरकारी कार्यक्रमों में सांसद और अन्य जनप्रतिनिधियों को आमंत्रित न किए जाने पर कड़ी आपत्ति दर्ज कराई। दिशा समिति की बैठक जिले में चल रही केंद्र और राज्य सरकार की विकास योजनाओं की समीक्षा के लिए आयोजित की गई थी। बैठक में विभिन्न विभागों की प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की गई और जनप्रतिनिधियों ने योजनाओं के क्रियान्वयन से जुड़े मुद्दे उठाए। बैठक में जिलाधिकारी अंजनी कुमार सिंह, मुख्य विकास अधिकारी अभिषेक कुमार, विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी, खीरी सांसद उत्कर्ष वर्मा और अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। हालांकि बैठक में सत्तारूढ़ भाजपा का कोई विधायक शामिल नहीं हुआ। पढ़ें पूरी खबर… गाजियाबाद में आबकारी सिपाही रिश्वत लेते हुए अरेस्ट, एंटी करप्शन टीम ने 50 मीटर दौड़ाकर पकड़ा गाजियाबाद में एंटी करप्शन टीम ने आबकारी विभाग के एक सिपाही को 6 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। गिरफ्तारी के दौरान उसने भागने की कोशिश की, लेकिन टीम ने करीब 50 मीटर तक पीछा कर उसे पकड़ लिया। आरोप है कि सिपाही एक देसी शराब ठेकेदार से हर महीने रिश्वत की मांग कर रहा था। रुपए न देने पर चालान काटने और ठेका बंद कराने की धमकी देता था। पहले आबकारी विभाग से शिकायत की गई, लेकिन कार्रवाई न होने पर उन्होंने 10 दिन पहले मेरठ की एंटी करप्शन टीम से संपर्क किया। शिकायत के आधार पर निरीक्षक राहुल कुमार के नेतृत्व में आठ सदस्यीय टीम गठित की गई। बुधवार को मोदीनगर तहसील परिसर स्थित आबकारी कार्यालय के पास रिश्वत लेते समय सिपाही को रंगे हाथ पकड़ा। पूरी खबर पढ़िए रामपुर से पाकिस्तानी आतंकी शहजाद भट्‌टी के 3 फॉलोवर ATS रडार पर, मुरादाबाद बुलाकर पूछताछ, मोबाइल जब्त पाकिस्तानी आतंकी शहजाद भट्‌टी को फॉलो करने वाले एक युवक और दो नाबालिगों को ATS ने रडार पर ले लिया है। ATS ने लंबी पूछताछ के बाद उनके मोबाइल जब्त कर लिए हैं। तीनों के सोशल मीडिया अकाउंट खंगाले जा रहे हैं। युवक ने 15 दिन पहले पाकिस्तानी आतंकी शहजाद भट्‌टी के इंस्टाग्राम पर एक भड़काऊ पोस्ट पर कमेंट किया था। उसके दो नाबालिग दोस्तों ने लाइक किया था। इसी मामले को लेकर ATS ने मुरादाबाद में दोनों नाबालिगों को बुलाकर लंबी पूछताछ की। पूरी खबर पढ़िए… सिद्धार्थनगर में निर्माणाधीन मछली मंडी का शटरिंग गिरा, एक मजदूर की मौत; 2 घायल सिद्धार्थनगर में निर्माणाधीन मछली मंडी का शटरिंग गिरने से एक मजदूर की मौत हो गई। बुधवार दोपहर मुख्य गेट का निर्माण कार्य चल रहा था, तभी अचानक शटरिंग भरभराकर गिर गई। इस दौरान सभी मिट्टी के नीचे दब गए। जिसके बाद राहगीरों ने तुरंत 5 लोगों को निकालकर सीएचसी भेज दिया। एक मजदूर का काफी देर तक पता नहीं चला। जिसके बाद प्रशासन ने जेसीबी मशीन की मदद से मलबा हटवाया। घंटों चले रेस्क्यू अभियान के दौरान मुश्ताक का शव मलबे के अंदर से बरामद हुआ। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है। मामला ढेबरूवा थाना क्षेत्र का है। पढ़िए पूरा मामला बरेली में साध्वी प्राची बोलीं- 'मुल्लों को पालना बंद करो हिंदुओं, वरना कुर्बान हो जाओगे' विश्व हिंदू परिषद की नेता साध्वी प्राची बुधवार को बरेली के सर्किट हाउस पहुंचीं। उन्होंने सूर्या चौहान हत्याकांड का जिक्र करते हुए हिंदुओं को सतर्क रहने के लिए कहा। साध्वी प्राची ने कहा कि तुम कुत्ता पालो, बिल्ली पालो, तोता-मैना पालो, लेकिन इन मुल्लों को कभी मत पालो। अपने घर में बच्चों का दोस्त मत बनने दो। वहीं, मथुरा में एक आरोपी बाबा की गिरफ्तारी का समर्थन करते हुए कहा कि ऐसे मामलों में कड़ी कार्रवाई जरूरी है। समाज में सुरक्षा और सतर्कता बहुत जरूरी है और लोगों को अपने स्तर पर भी जागरूक रहना चाहिए। पढ़ें पूरी खबर… अयोध्या में सियालदह एक्सप्रेस की बोगी पर चढ़ा युवक, हाईंटेंशन तारों के बीच 20 मिनट किया ड्रामा अयोध्या धाम रेलवे स्टेशन पर एक युवक सियालदह एक्सप्रेस ट्रेन की बोगी के ऊपर चढ़ गया। युवक को बचाने के लिए कुछ ट्रेन के ऊपर चढ़े। जीआरपी और आरपीएफ की मदद से युवक को नीचे उतारा गया। इस दौरान ट्रेन करीब 20 मिनट तक खड़ी रही। जानकारी के अनुसार, रामघाट थाना क्षेत्र का रहने वाला युवक ट्रेन से ही 7 बजकर 15 मिनट पर अयोध्या आया था। इसके बाद वह गाड़ी से उतरकर बोगी के ऊपर चढ़ गया। हाईटेंशन तारों के बीच वह बोगी पर दौड़ता रहा। जीआरोपी ने लोगों की मदद से उसे नीचे उतारा। पढ़ें पूरी खबर… सीतापुर पूर्व सांसद राजेश वर्मा की हत्या की साजिश नाकाम: कस्टडी से भागा आरोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार, सीओ बोले- सांसद की हत्या करने पहुंचा था सीतापुर में पूर्व भाजपा सांसद और वर्तमान में पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष राजेश वर्मा की हत्या की कथित साजिश को पुलिस ने नाकाम कर दिया। पुलिस ने एक ऐसे आरोपी को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया है, जो पुरानी जमीनी रंजिश में हथियार लेकर पूर्व सांसद के आवास के बाहर पहुंचा था। गिरफ्तारी के दौरान आरोपी के पैर में गोली लगी है। सीओ लहरपुर अभिषेक कुमार ने बताया– आरोपी शादाब को 2 जून की शाम पूर्व सांसद राजेश वर्मा के घर के बाहर लोडेड तमंचा के साथ गिरफ्तार किया गया था। पर वह पुलिस को चकमा देकर कस्टडी से फरार हो गया था। मंगलवार देर रात पुलिस ने उसे मुठभेड़ में उसे दबोच लिया। पढ़ें पूरी खबर प्रयागराज में बालू व्यवसायी की पत्थर से सिर कूचकर हत्या, गांव से 100 मीटर दूर मिली लाश प्रयागराज में गांव से करीब 100 मीटर दूर सड़क किनारे एक व्यक्ति का शव पड़ा मिला। मृतक की पहचान भीटा गांव के रहने वाले राजेश प्रजापति (32) के रूप में हुई है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, अज्ञात हमलावरों ने पत्थर से सिर कुचलकर उसकी हत्या कर दी। घटना की जानकारी उस समय हुई, जब सुबह करीब 5 बजे कुछ ग्रामीण टहलने निकले थे और उन्होंने सड़क किनारे शव देखा। सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंच गए और घूरपुर थाना पुलिस को जानकारी दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। घटना घूरपुर थाना क्षेत्र के भीटा गांव में बुधवार सुबह हुई। पढ़ें पूरी खबर…. कानपुर में वीआईपी रोड पर लग्जरी कार ने बाइक सवार को उड़ाया, युवक के हाथ, पैर और पसलियां टूटीं कानपुर में वीआईपी रोड पर मंगलवार देर रात ‘भारत सरकार’ लिखी लग्जरी इनोवा कार ने बाइक सवार युवक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि कार सवार मौके पर वाहन छोड़कर फरार हो गए। सूचना पर पहुंची ग्वालटोली पुलिस ने घायल को इलाज के लिए अस्पताल भेजा और दोनों क्षतिग्रस्त वाहनों को कब्जे में लेकर थाने भेज दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कार ग्रीनपार्क की ओर से आ रही थी और परमट पेट्रोल पंप के पास यह हादसा हुआ। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार के सभी एयरबैग खुल गए और बाइक सवार उछलकर कार के शीशे पर जा गिरा। डॉक्टरों के अनुसार उसके हाथ, पैर और पसलियों में फ्रैक्चर हुआ है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और रिपोर्ट दर्ज कर आगे की कार्रवाई की बात कही गई है। पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    विराट-अनुष्का से क्या नहीं हुई प्रेमानंद की मुलाकात:अखिलेश को फिर पंडितजी की जरूरत, रिटायर्ड साहब का हुआ ट्रांसफर
    Next Article
    गाजियाबाद में सूर्या की हत्या करने वाला 5वां आरोपी अरेस्ट:बुलडोजर से मदरसा ढहाया, DM बोले- 1.23 करोड़ की रिकवरी भी होगी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment