Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गाजियाबाद में दिन निकलते ही ट्रैफिक व्यवस्था बेपटरी:शहर में चारों तरफ जाम , कलेक्ट्रेट में जाम में न्यायिक अफसर भी फंसे

    5 hours ago

    1

    0

    गाजियाबाद में आज मंगलवार को शहर में अलग-अलग स्थानों पर भीषण जाम की स्थिति बन गई। शहर में भारी प्रतिबंध प्रतिबंधित होने के बाद भी डीएम रोड पर भारी वाहन दिखाई दिए। DM कार्यालय रोड के बाहर चारों तरफ जाम लग रहा। एक वरिष्ठ न्यायिक अधिकारी की गाड़ी भी जाम में फस गए। जबकि कलेक्ट्रेट के अंदर जहां डीएम ने गाड़ियों पर रोक लगाई थी वहां फिर से गाड़ियों का पार्क कराया जाने लगा। DCP तैनात फिर भी बिगड रही व्यवस्था गाजियाबाद ट्रैफिक पुलिस में एसपी रैंक के एक DCP तैनात हैं, उसके बाद भी लगातार यहां यातायात व्यवस्था बिगड़ रही है। फरवरी माह में ही यातायात व्यवस्था को सुधारने के लिए एसीपी बदले, लेकिन ट्रैफिक में व्यवस्था ऐसी ही हैं। एक दिन पहले सोमवार को भी शहर में अलग-अलग स्थान पर भीषण जाम की स्थिति रही। आज मंगलवार को कलेक्ट्रेट परिसर के आसपास सड़कों पर वाहन इस तरह से खड़े होने लगे कि खुद अधिकारियों की गाड़ी जाम में फंसी नजर आई। गाजियाबाद ट्रैफिक में दो शिफ्ट में ड्यूटी रहती है, DCP त्रिगुण बिसेन के अलावा ट्रैफिक में तीन एसीपी, 12 ट्रैफिक इंस्पेक्टर, TSI, हेड कांस्टेबल और कांस्टेबल मिलकर 750 पुलिस कर्मियों का स्टाफ है। उसके बावजूद भी लगातार वीआईपी एरिया में लगातार जाम की समस्या बनी हुई है। अफसरों ने डीएम के आदेश को नजर अंदाज किया गाजियाबाद में ट्रैफिक पुलिस ने डीएम के आदेश भी ताक पर रख दिए, DM ने निर्देश दिए थे कि कलेक्ट्रेट परिसर में सड़क पर कोई भी गाड़ी पार्क नहीं की जाएगी। लेकिन आज कलेक्ट के अंदर सड़क पर कारों की लंबी लाइन से ऐसे लगा जैसे यह पार्किंग है। अधिकारियों की गाड़ी जाम में फंसी रही।
    Click here to Read more
    Prev Article
    रांग साइड पर डंपर ने बाइक सवार छात्र को रौंदा:अलीगढ़ में हाईस्कूल का परीक्षा देने जा रहा था, सिर कुचल गया, जाम लगाकर तोड़फोड़
    Next Article
    गोंडा में गैस सिलेंडर के लिए लगी लंबी कतारें:डीएसओ बोले- पर्याप्त गैस उपलब्ध, बुकिंग करके लाइन ना लगाए; घर पर मिलेगा सिलेंडर

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment