Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    रांग साइड पर डंपर ने बाइक सवार छात्र को रौंदा:अलीगढ़ में हाईस्कूल का परीक्षा देने जा रहा था, सिर कुचल गया, जाम लगाकर तोड़फोड़

    10 hours ago

    1

    0

    अलीगढ़ में रॉन्ग साइड जा रहे ट्रक ने बाइक सवार तीन छात्रों को टक्कर मार दी। यह सभी छात्र हाईस्कूल की परीक्षा देने जा रहे थे। एक छात्र का सिर बुरी तरह कुचल जाने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। दो अन्य छात्र गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद ड्राइवर डंपर को लेकर भागने लगा। लोगों के घेराबंदी करने के कारण वह डंपर को छोड़कर भाग गया। घटना से नाराज लोगों ने डंपर में तोड़फोड़ की। बाईपास पर जाम लगा दिया। जानकारी पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह हालात पर काबू पाया। नाराज परिवार के सदस्यों को समझाया। उसके बाद बाईपास से जाम हटाया गया। यह घटन मंगलवार की सुबह बन्ना देवी क्षेत्र में खैर बाईपास पर हुई। पहले यह 3 तस्वीर देखिए… अब विस्तार से जानिए पूरा मामला… प्रवेश पत्र लेने के लिए लौटे थे छात्र थाना बन्नादेवी के आईटीआई रोड रामनगर निवासी छात्र सनी बघेल (16) पुत्र महेंद्र बघेल अपने दो साथी छात्रों के साथ 10वीं की बोर्ड परीक्षा देने बाइक से जा रहा था। परीक्षा केंद्र पर पहुंचने से पहले ही उसको याद आया कि वह प्रवेश पत्र घर पर ही भूल आया है। इसके लिए तीनों छात्र प्रवेश पत्र लेने के लिए वापस लौटे थे। आज आखिरी पेपर था। खैर बाईपास पर एक डंपर रॉन्ग साइड में धर्मकांटे की तरफ जा रहा था। तेज दफ्तार डंपर ने छात्रों को टक्कर मार दी। इससे बाइक अनियंत्रित होकर डंपर के नीचे आ गई। सनी डंपर के पहिए के नीचे आने से उसका सिर कुचल गया। आसपास मौजूद लोग यह देखकर चीख पड़े। वह दौड़े तो चालक डंपर लेकर भागने लगा। लोगों ने उसकी घेराबंदी कर दी। सड़क के किनारे रिहायशी इलाका होने के कारण थोड़ी ही देर में लोगों की भीड़ इकट्‌ठा हो गई। लोगों से खुद को घिरता देख चालक डंपर छोड़कर भाग निकला। मौके पर लोगों ने हंगामा शुरू कर दिया। सूचना पर थाना बन्नादेवी पुलिस मौके पर पहुंच गई, लेकिन लोगों के आक्रोश को देखते हुए कई थानों का फोर्स मौके पर पहुंच गया। डंपर पर पथराव, आग लगाने की कोशिश गुस्साए लोगों ने डंपर में आग लगाने की कोशिश की। पुलिस ने बल प्रयोग करते हुए उन्हें रोक दिया। इसके बाद लोगों ने सड़क पर जाम लगाते हुए डंपर पर पथराव कर उसके शीशे तोड़ दिए। बाद में उच्चाधिकारी भी मौके पर पहुंच गए। लोग डंपर चालक पर कड़ी कार्रवाई की मांग पर अड़े रहे। बाद में अधिकारियों के सख्त कार्रवाई का आश्वासन देकर जाम खुलवाया। पुलिस और आरटीओ के खिलाफ नारेबाजी रॉन्ग साइड में चल रहे डंपर और बिना मानकों के दौड़ रहे वाहनों पर लोगों का गुस्सा शांत नहीं हुआ। मौके पर मौजूद लोगों ने अवैध तरीके से मिट्टी के डंपर तेज गति और मानकों की अनदेखी होने पर परिवहन विभाग और पुलिस के खिलाफ नारेबाजी भी की। पुलिस ने कार्रवाई का भरोसा देकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और दोनों घायल छात्रों को अस्पताल में भर्ती कराया। डंपर को पुलिस ने कब्जे में लिया सीओ सिटी धनंजय सिंह ने बताया कि डंपर की चपेट में आने से एक छात्र की मौत हो गई और दो छात्र घायल हो गए हैं। मौके पर पहुंची पुलिस ने डंपर को कब्जे में लेकर शव को पाेस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा। आग लगाने जैसी कोई घटना नहीं हुई थी। ------------------------------- ये खबर भी पढ़ें कानपुर का गंगा मेला-सपा विधायक जमकर नाचे:मुस्लिमों ने फूल बरसाए, ऊंट-ट्रैक्टर पर निकले हुरियारे आज मंगलवार को कानपुर में गंगा मेला है, होली खेली जा रही है। रंगों में सराबोर सपा विधायक अमिताभ बाजपेई ने लोगों के साथ जमकर डांस किया। मेस्टन रोड में मुस्लिमों ने हिंदुओं का फूल बरसाकर स्वागत किया। माला भी पहनाई। ट्रैक्टर ट्रॉलियों और ऊंट पर सवार होकर हुरियारे निकले हैं। जमकर रंग-गुलाल बरस रहे हैं। पढ़िए पूरी खबर
    Click here to Read more
    Prev Article
    लुधियाना में करंट लगने से झुलसा वेल्डिंग वर्कर:दोनों हाथ जले, काम करते वक्त चपेट में आया, यूपी का रहने वाला
    Next Article
    गाजियाबाद में दिन निकलते ही ट्रैफिक व्यवस्था बेपटरी:शहर में चारों तरफ जाम , कलेक्ट्रेट में जाम में न्यायिक अफसर भी फंसे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment